मध्य प्रदेश के बैतूल में एक महीने के दौरान धर्मान्तरण से जुड़ा तीसरा और अब तक का सबसे बड़ा मामला सामने आया है। यहां शहर के एक मिशनरी स्कूल में मसीही समाज की धर्मसभा में 400 से ज्यादा हिन्दू शामिल हुए थे। पिछले छह महीनों से यहां धर्मसभाएँ हो रही थीं। सुबह जब बजरंग दल कार्यकर्ता स्कूल में दाखिल हुए तो वहां भगदड़ मच गई। इसका विडियो भी सामने आया है।पुलिस धर्मसभा में शामिल हुए लोगों और ईसाई धर्मगुरुओ को थाने लाई, जहां उनसे पूछताछ की गई है, लेकिन अभी कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
बैतूल के सदर स्थित मिशनरी स्कूल में पिछले छह महीनों से मसीही धर्मसभाएँ हो रही रही हैं।हिन्दू संगठनों को इसकी सूचना मिली तो बड़ी संख्या में वो स्कूल में दाखिल हुए। बजरंग दल कार्यकर्ताओं को देख वहां भगदड़ मच गई। स्कूल के कई कमरों में अलग अलग प्रार्थना सभाएं चल रही थीं। बजरंग दल कार्यकर्ताओं की मिशनरी के लोगों से जमकर बहस हुई। बैतूल जिले में धर्मान्तरण का एक महीने में ये तीसरा बड़ा मामला है, जब ईसाई मिशनरियों के लोग हिन्दू और जनजातीय समुदाय को लेकर धर्मसभा करते पकड़े गए हैं। जिस जगह ये धर्मसभा हो रही थी वहां के कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि मिशनरी के लोग रात में झुग्गी बस्तियों में घूमकर लोगों को प्रलोभन देकर धर्मसभाओं में बुलाते हैं।
धर्मसभाओं में लगातार जाने वाले कई हिन्दुओ के सुर पूरी तरह से बदल चुके हैं । उनका कहना है कि उनकी बीमारियां और परिवार की हालत धर्मसभाओं में जाने से सुधर गई इसलिए वो अपनी मर्जी से यहां जाते हैं। पुलिस ने धर्मसभा में शामिल लोगों और मिशनरी के पदाधिकारियों को थाने लाकर उनसे पूछताछ की है साथ ही बजरंग दल कार्यकर्ताओ द्वारा दिये दस्तावेज और वीडियो फुटेज लेकर भी जांच कर शुरू की है। अब तक मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। लगातार इस तरह के मामले उजागर होने के बाद ये तो साफ दिख रहा है कि जनजातीय बाहुल्य बैतूल जिला ईसाई मिशनरियों के निशाने पर है और हिन्दुओं को धर्मसभाओं में बुलाकर उनका ब्रेन वाश भी किया जा रहा है, लेकिन मिशनरियों के खिलाफ एक्शन लेने में कई तरह की कानूनी अड़चने हैं, जिनकी वजह से मिशनरियों पर सख्त कार्यवाही करना मुश्किल हो जाता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 23, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
March 21, 2026 /
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 24, 2026 /
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...
By User 6 /
March 25, 2026 /
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...
By User 6 /
March 23, 2026 /
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...
By User 6 /
March 26, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...