राज्यपाल आदिवासी सेवा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित 18 वें युवक-युवती परिचय सम्मेलन में हुईं शामिल

सरलता एवं सौम्यता जनजातीय समाज की पहचान, समृद्ध आदिवासी संस्कृति व परंपराओं बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हो समाज के लोग: राज्यपाल सुश्री उइके

रायपुर-राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज आदिवासी सेवा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित 18 वें युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुईं। राज्यपाल ने इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना कर परिचय सम्मेलन की सफलता तथा देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली कामना की। कार्यक्रम स्थल पर राज्यपाल सुश्री उइके का आदिवासी परंपरा के अनुरूप आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल ने इस दौरान परिचय सम्मेलन में शामिल होने आए युवक-युवतियों को अपना स्नेहाशीष दिया।       परिचय सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुश्री उइके ने आदिवासी समाज के उत्थान और बेहतरी के लिए आदिवासी सेवा मंडल द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेवा मंडल, युवक-युवती परिचय सम्मेलन, आदिवासी लोक कलाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से समाज के मूल्यों और परंपराओं को संरक्षित करने में अपनी भूमिका निभा रहा है। साथ ही इसके माध्यम से रीति-रिवाजों और मान्यताओं को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि आदिवासी युवाओं और युवतियों के लिये योग्य जीवन साथी की तलाश में आ रही कठिनाई को दूर करने के लिए इस मंच के माध्यम से लगातार प्रयास किया जा रहा है। इससे समय के साथ-साथ धन की भी बचत होती है। उन्होंने सरलता एवं सौम्यता को जनजाति समाज की पहचान बताया और सभी से समृद्ध आदिवासी संस्कृति व परंपराओं बनाए रखने के प्रति प्रतिबद्ध होने का आग्रह किया। राज्यपाल ने समाज के प्रबुद्धजनों से कहा कि आदिवासियों की समस्याओं के निराकरण के प्रति अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखें। यदि जनजातीय समाज का कोई व्यक्ति आपके पास अपनी समस्या लेकर आए तो उन्हें गंभीरतापूर्वक सुने और आगे बढ़कर सहयोग करें। इससे समाज में परस्पर सहभागिता और विश्वास बढ़ेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आर्थिक सहायता के लालच में धर्म परिवर्तन का प्रयास, दो आरोपी पकड़े गए

By User 6 / February 3, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई/कुम्हारी। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के एक प्रकरण में पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के...

पुराने Sim Cards से निकाल दिया 26 लाख का सोना

By Reporter 1 / February 3, 2026 / 0 Comments
हम और आप अक्सर पुराने या खराब हो चुके सिम कार्ड को बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं, लेकिन चीन के एक शख्स ने इसी कबाड़ से बेशकीमती खजाना निकालकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। चीन के ग्वांगडोंग...

Smartphone Battery Damage: 100% चार्ज करना क्यों हो सकता है खतरनाक?

By User 6 / February 3, 2026 / 0 Comments
Smartphone Battery Damage आज के समय में एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है। स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉल या मैसेज तक सीमित नहीं है, बल्कि पेमेंट, शॉपिंग, ऑफिस वर्क और जरूरी डॉक्यूमेंट्स का अहम जरिया बन चुका है। ऐसे...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने सुरक्षा, नवाचार और नगरीय विकास पर निर्णय लिए

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

CG – चूहा खा गए 7 करोड़ का धान, अब घोटाले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, DMO निलंबित

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...

Avocado vs Guava: सेहत के लिए कौन सा फल है ज्यादा फायदेमंद?

By User 6 / February 3, 2026 / 0 Comments
Avocado vs Guava : आजकल काफी चर्चा में है। दोनों ही फल सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं हैं, लेकिन इनके फायदे अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से सामने आते हैं। जहां अमरूद एक किफायती देसी सुपरफूड है, वहीं...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...