रायपुर, 30 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर बलरामपुर जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय को बेहतर मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए शासन लगातार प्रयास कर रहा है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए केन्द्र और राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इनमें प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, नलजल, शिक्षा, बिजली, कृषि, सड़क, आधार पंजीयन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, महतारी वंदन योजना, राशनकार्ड, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं।
कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के मार्गदर्शन में जिले के चिन्हांकित विकासखण्डों के ग्राम पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जहां विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोग शामिल होकर शासन की योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। 28 और 29 अगस्त 2024 को विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम पंचायत पस्ता एवं सीतारामपुर, राजपुर के ग्राम पंचायत जिगड़ी व ककना, शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत मनोहरपुर व डीपाडीहखुर्द और कुसमी के ग्राम पंचायत पंुदाग एवं भुलसीकलाखुर्द में प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत आईईसी कैंपेन उन्मुखीकरण सह शिविर आयोजित किए गए।
IMG 20240830 WA0031
शिविरों में संबंधित क्षेत्रों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों से उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए स्टॉल लगाए गए, और अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य कैंप में पीवीटीजी परिवार के सदस्यों की बीपी, शुगर, सिकल सेल, खून सहित अन्य जांच की गई और निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
इस शिविर में 235 हितग्राहियों का सिकल सेल जांच, 54 का आधार कार्ड, 37 का आयुष्मान कार्ड, 08 को पीएम किसान सम्मान निधि, 04 को किसान क्रेडिट कार्ड, 29 को पीएम जनधन योजना, 01 को पेंशन, 01 को पीएम सुरक्षा बीमा योजना, 22 का राशनकार्ड, 08 को पीएम मातृ वंदन योजना और 17 जाति प्रमाण पत्र जारी किया गया। इस प्रकार, पीएम जनमन योजना के तहत 417 पीवीटीजी हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में संबंधित क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...