ड्राई स्किन की समस्या खासतौर से सर्दियों में होती है। ऐसे मौसम में हमारी त्वचा का निखार कहीं खो सा जाता है। रूखी, बेजान सी त्वचा को ज्यादा केयर की जरूरत होती है। हर बार मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करने से भी इसका कोई सॉल्यूशन नहीं निकल पाता है, तो फिर आपको ऐसा क्या करना चाहिए कि आपकी त्वचा कोमल दिखे और ग्लो करती रहे। आपको कुछ टिप्स का ध्यान रखना चाहिए और सर्दियों में भी अपनी ड्राई स्किन का पूरा ख्याल रखना चाहिए। हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिन्हें आजमाकर आप अपनी त्वचा का ख्याल रख सकती हैं।
करें हलके गर्म पानी का उपयोग
हमें मुंह धोते और नहाते समय पानी के तापमान का विशेष ख्याल रखना चाहिए। आपकी स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए पानी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
आपको यह ध्यान देना चाहिए कि पानी न तो बहुत ज्यादा ठंडा और न ही बहुत ज्यादा गर्म होना चाहिए। आपको हल्के गुनगुने पानी से मुंह धोना चाहिए, इससे ड्राइनेस की समस्या कम होगी।
करें नारियल तेल का इस्तेमाल
नारियल का तेल त्वचा को हाइड्रेट रखता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड की वजह से यह त्वचा में नमी को सील करता है। इससे त्वचा कोमल और मुलायम भी होती है।
नहाने के तुरंत बाद अपने शरीर में नारियल के तेल से मालिश करें। आप रात को सोने से पहले भी अपने हाथ-पैरों में नारियल का तेल लगाकर सोएं।
एलोवेरा जेल लगाएं
ड्राई स्किन होने पर पैचेज और जलन की समस्या भी हो जाती है। एलोवेरा जेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और मॉइश्चराइजिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। इसे अपने चेहरे पर लगाने से आपको राहत मिलेगी और यह त्वचा को नरिश करेगा।
चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाकर 5-7 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें। कुछ देर बाद रुककर मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे आपकी ड्राइनेस की समस्या में कमी आएगी।
बॉडी ऑयल्स का उपयोग करें
आप अपनी थकान मिटाने के लिए गर्म पानी में नमक डालकर तो कभी-कभार नहाती होंगी। बस अब उसमें अपना पसंदीदा बॉडी ऑयल भी डालें, इससे आपकी स्किन नहाने के बाद ड्राई नहीं होगी। साथ पानी गुनगुना हो इसका ध्यान रखें।
आप नहाने के पानी में ऑलिव ऑयल, सनफ्लावर ऑयल, कोकोनट ऑयल की ड्रॉप डालकर भी नहा सकती हैं। यह बॉडी ऑयल्स आपकी त्वचा को पोषण देंगे और उसे रूखा होने से बचाएंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 15, 2026 /
नई दिल्ली। धर्म परिवर्तन करने के बाद आरक्षण का लाभ लेने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। देश की शीर्ष अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि हिंदू...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...