छत्तीसगढ़ के सूकमा जिले के छिंदगढ़ में भगवान राम मंदिर स्थापन के अवसर पर भागवत कथा का पाठ किया जा रहा है। छिंदगढ़ के पूरे नगर में भ्रमण करते हुए हजारों की संख्या में ग्रामीण नदी से जल लेने पहुंचे और कलश में जल लेकर पूजा-अर्चना प्रारम्भ की गई। नगर भ्रमण कार्यक्रम में लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। इसमें आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान जय जय श्री राम के नारों ने पूरे नगर को भक्तिमय कर दिया।
वृंदावन से आए पंडित ओमप्रकाश तिवारी जी के द्वारा कथा वाचन किया जाएगा। सात दिनों तक चलने वाले इस भागवत कथा को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है। सुकमा जिले भर से लोग काफी संख्या में भागवत कथा सुनने पहुंच रहे हैं। पड़ोसी राज्य ओड़िशा से भी भक्त कथा का आनंद लेने आ रहे हैं। राम मंदिर को लेकर पूरे जिले में उत्साह है ही भागवत के आयोजन से लोगों में भक्ति देखने को मिल रही है। कलश यात्रा को सबसे आकर्षित करने में भगवान कृष्ण और राधा बनी बालिकाओं पर रहा। इस प्रकार सुकमा में राम मंदिर स्थापन के अवसर पर कई भक्ति कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।









