Google Analytics Meta Pixel महादेव बेटिंग एप की चार्जशीट में भूपेश बघेल का भी नाम! - Ekhabri.com

महादेव बेटिंग एप की चार्जशीट में भूपेश बघेल का भी नाम!

ईडी ने 5 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश किया है। इसमें शुभम सोनी, अमित कुमार अग्रवाल, रोहित गुलाटी, भीम सिंह और असीम दास का नाम शामिल है। चार्जशीट में बताया गया है गिरफ्तार किए गए आरोपी असीम दास महादेव बेटिंग एप के प्रोमोटर के लिए हिंदुस्तान में कुरियर का काम करता था। उसके ठिकानों से हाल ही में रेड कर करीब 5.39 करोड़ रुपये बरामद हुए थे, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई थी।

 

 

 

चार्जशीट के मुताबिक असीम दास ने एजेंसी को बताया कि ये पैसा हाल में प्रदेश में हुए इलेक्शन के दौरान कांग्रेस पार्टी के नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के लिए भेजे गए थे। चार्जशीट में नाम आने के बाद अब भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ सकती है। असीम दास से पूछताछ में खुलासा हुआ था कि महादेव बेटिंग एप के प्रोमोटर्स की तरफ से भूपेश बघेल को कुल 508 करोड़ रुपये दिये गए थे। ईडी ने चार्जशीट में यह भी लिखा है कि गिरफ्तारी के दौरान असीम दास ने 2 नवंबर 2023 को जो अपना बयान एजेंसी को दिया था, उससे वो पलट गया था। असीम दास ने उस दिन अपने वकील के साथ आये एक शख्स के प्रभाव में आकर अपने बयान पलटे थे, उसे पहले से टाइप किया गया वो कंटेंट दिया गया था और बोला गया था कि उसी कंटेंट को अपने द्वारा लिखकर साइन कर दे जिससे कोर्ट में उसको फायदा होगा। यह वो बयान था जिसमे उसने बोला था कि बरामद पैसा नेता भूपेश बघेल के लिये हवाला के जरिये आया था। ईडी ने लिखा है कि 3 नवंबर को जो बयान असीम ने दिया था वो एक दम सही था।

Read Also  छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू..वित्त मंत्री ओपी चौधरी 9 फरवरी को पेश करेंगे बजट..

 

 

 

चार्जशीट में ये भी लिखा है कि दुबई में महादेव एप के प्रमोटर्स की तरफ से एक सक्सेस पार्टी आयोजित की गई थी, जिसमें कई बॉलीवुड कलाकारों ने हिस्सा लिया था, हालाँकि किसी का नाम चार्जशीट में मेंशन नहीं किया गया है। दुबई में मौजूद महादेव बेटिंग एप के एक एग्जीक्यूटिव नीतीश दीवान के बयान भी दर्ज किए गए हैं, जिसने बताया कि बेटिंग एप के प्रमोटर्स ने IIFA को भी स्पॉन्सर किया था। महादेव बेटिंग एप की सब्सिडरी रेड्डी अन्ना बुक के नाम से दुबई में ऑपरेट की जाती है, जिसके करीब 3200 पैनल है, जिसकी प्रतिदिन की कमाई करीब 40 करोड़ रुपये है। इसमें करीब 3500 का स्टाफ है जिन्हें 20 अलग अलग विला में रखा गया है जिनका पूरा खर्चा महादेव बेटिंग एप का मैनेजमेंट उठाता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *