रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भी मौजूद हैं।

महाकुंभ 2025 के अवसर पर संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए यह यात्रा हो रही है। इस दौरान मंत्रिमंडल के कई सदस्य, विधायक और उनके परिवारजन भी उपस्थित रहे। माना जा रहा है कि इस धार्मिक यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री समेत अन्य नेता विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में भी शामिल होंगे।










