रायपुर, 13 फरवरी 2024 | अब महतारी वंदन योजना के हितग्राही अपने आवेदन की स्थिति और संबंधित कार्यवाही के बारे में ऑनलाइन जान सकते हैं। राज्य सरकार ने हितग्राहियों के लिए महतारी वंदन योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल में आवेदन की सुविधा प्रदान की है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी ने बताया कि mahtarivandan.cgstate.gov.in लिंक के माध्यम से हितग्राही अपने आवेदन पर की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जहां वे अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज कर सकते हैं।









