Google Analytics Meta Pixel जशपुर मामले में भाजपा स्तरहीन राजनीति कर रही : कांग्रेस - Ekhabri.com

जशपुर मामले में भाजपा स्तरहीन राजनीति कर रही : कांग्रेस

भाजपा बताये जशपुर के जैसे त्वरित कार्यवाही लखीमपुर में क्यों नहीं हुयी थी?

रायपुर। जशपुर मामले में भाजपा द्वारा लिये गये प्रेस कॉन्फ्रेंस और आंदोलन को कांग्रेस ने भाजपा की स्तरहीन राजनीति बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि जब घटना के अपराधी गिरफ्तार हो चुके हंै। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज हो चुका है। अपराधियों के विरुद्ध गांजा तस्करी के लिये 20 बी एन डी पीएस एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। प्रथम दृष्टया लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर कार्यवाही की जा चुकी है। मृतक के परिजनों को 50 लाख मुआवजा देने की घोषणा मुख्यमंत्री ने कर दी है। घायलों का समुचित बेहतर ईलाज करवाया जा रहा है। फिर भारतीय जनता पार्टी इस दुर्घटना को लेकर किस बात का आंदोलन कर रही है?
घटना पर इतनी कड़ी कार्यवाही के बाद आंदोलन की नौटंकी कर रही
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में रोड एक्सीडेंट की घटना पर इतनी कड़ी कार्यवाही के बाद आंदोलन की नौटंकी कर रही है। लखीमपुर की घटना के समय भाजपाईयों की संवेदना कहां गयी थी। वहां पर तो भाजपा नेता के पुत्र ने आंदोलनरत किसानों को मारने का इरादा बनाकर गाड़ी चढ़ा कर उनकी हत्या किया था तब भी योगी सरकार को हत्या का मुकदमा दर्ज करने में पांच दिन लग गये थे। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भाजपा नेता के पुत्र को सरेंडर करने का अवसर दिया गया था। हत्या के आरोपी को सरेंडर का अवसर दिया जाता है या उसका गिरेबान पकड़ कर सलाखों के पीछे डाला जाता है। भाजपा बताये जशपुर के जैसे त्वरित कार्यवाही लखीमपुर में क्यों नही हुयी थी?
भाजपा लाश पर राजनीति कर रही है
सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा लाश पर राजनीति कर रही है। पहले भाजपा ने घटना को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया जब सफल नहीं हुये तब आंदोलन को नौटंकी कर रहे है। भाजपा को स्पष्ट करना चाहिये कि घटना में पकड़ाये अपराधी का मध्यप्रदेश के सिंगरौली की भाजपा नेत्री से क्या संबंध है? भाजपा शासित मध्यप्रदेश नशा और गांजा की खपत का इतना बड़ा अड्डा कैसे बन गया है। आज उड़ीसा से निकलने वाला गांजा जो छत्तीसगढ़ में लगातार पकड़ा जा रहा है वह मध्यप्रदेश ही जाता है इसका सीधा अर्थ है कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार नशे के कारोबार गांजा तस्करों को प्रश्रय दे रही है। भाजपा मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के खिलाफ आंदोलन का साहस क्यों नहीं दिखाती? भाजपा जशपुर की घटना में पकड़ाये अपराधी की रिश्तेदार जो सिंगरौली भाजपा की नेत्री है उस पर कार्यवाही का साहस क्यों नहीं दिखाती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन पर की विशेष पूजा

By User 6 / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...