Google Analytics Meta Pixel आरक्षण विधेयक अटकाकर जनता से बदला ले रही बीजेपी':मरकाम - Ekhabri.com

आरक्षण विधेयक अटकाकर जनता से बदला ले रही बीजेपी’:मरकाम

रायपुर -रायपुर के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने इस दौरान पार्टी के हित में काम करने का संकल्प नेताओं को दिलाया। मीडिया से चर्चा में मरकाम ने भाजपा को घेरा। आरक्षण के मसले पर भी बात की। ये भी बताया कि आने वाले 3 जनवरी को कांग्रेस रायपुर में होने वाली महारैली में कितना जोर लगाने जा रही है। मोहन मरकाम ने राज्यपाल की ओर से आरक्षण संशोधन विधेयक पर हस्ताक्षर न करने पर कहा- अपने आपको आदिवासी हितैषी कहने वालों का असली चेहरा प्रदेश के सामने उजागर हुआ है। वो कल तक आरक्षण की बात कहते थे, सरकार को चिट्‌ठी लिखते थे कि विधेयक लाइए हम फौरन हस्ताक्षर करेंगे, आज उसी समाज के लोग मिलने जाते हैं तो मिलते नहीं इससे बड़े दुर्भाग्य कि बात क्या होगी। माेहन मरकाम ने भाजपा पर आरक्षण विधेयक अटकाने का आरोप लगाया। ये भी बताया कि 3 जनवरी को कांग्रेस क्या करने जा रही है, उन्होंने कहा- 3 जनवरी को हम प्रदेश की जनता को उसका हक और अधिकार दिलाने के लिए जन अधिकार रैली निकालने जा रहे हैं। इस दौरान पूरे प्रदेश से 1 लाख से अधिक लोग आएंगे । भाजपा के लोग संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्ति पर दबाव डालकर लोगों को अधिकार मिलने से रोक रही है। जनता ने भाजपा को 14 सीटों में समेट दिया, 5 उपचुनाव हारे। इसलिए जनता से बदला लेने के लिए संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का दुरुपयोग कर आरक्षण विधेयक भाजपा रोक रही है।

ED और CBI का उपयोग कांग्रेस के खिलाफ
कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम में मोहन मरकाम ने कार्यकर्ताओंं से कहा कि जहां-जहां हमारी सरकार है। केंद्र में बैठी भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। ईडी और सीबीआई विपक्ष को कमजोर करने कांग्रेस के खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भाजपा कमजोर है, इसलिए कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही हैं। हमनें संकल्प लिया है कि ऐसी ताकतों से हमें लड़ना है ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...