Google Analytics Meta Pixel BJP New President 2025: बीजेपी को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, जानिए कौन-कौन हैं रेस में - Ekhabri.com

BJP New President 2025: बीजेपी को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, जानिए कौन-कौन हैं रेस में

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच रही हैं। सूत्रों के अनुसार, 20 अप्रैल 2025 के बाद नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। यह बदलाव सिर्फ चेहरों का नहीं, बल्कि 2024 के बाद की राजनीति को दिशा देने वाला फैसला माना जा रहा है।

 

पीएम आवास पर रणनीतिक बैठक से बढ़ी हलचल

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली स्थित आवास पर हुई महत्वपूर्ण बैठक ने इन अटकलों को और बल दिया है। इस मीटिंग में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संगठन महासचिव बी.एल. संतोष सहित पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद रहे। चर्चाओं के केंद्र में था – बीजेपी का भविष्य और नया नेतृत्व।

 

अध्यक्ष पद की रेस में ये दिग्गज नेता शामिल

1.प्रह्लाद जोशी –

धारवाड़ से सांसद और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री, संघ और संगठन दोनों में मजबूत पकड़। अनुशासित छवि और प्रशासनिक अनुभव उन्हें प्रमुख दावेदार बनाते हैं।

 

2.बी.एल. संतोष –

आरएसएस की पृष्ठभूमि और संगठनात्मक सोच के कारण संतोष का नाम स्वाभाविक रूप से चर्चा में है। वे पार्टी और संघ के बीच सेतु की भूमिका निभाते हैं।

 

3.सी.टी. रवि –

कर्नाटक के तेजतर्रार नेता रवि संगठन के ज़मीनी ढांचे को मज़बूत करने के लिए जाने जाते हैं। संघ से जुड़ाव और आक्रामक शैली उनकी ताकत है।

 

  1. धर्मेंद्र प्रधान –

ओडिशा से आने वाले प्रधान चुनाव प्रबंधन के चाणक्य माने जाते हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व की दौड़ में उनका नाम लंबे समय से है।

 

5.भूपेंद्र यादव –

राजस्थान से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की संगठन में गहरी पकड़ और कार्यकुशलता उन्हें एक अहम दावेदार बनाती है।

 

एक चौंकाने वाला नाम – मनोज सिन्हा

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का नाम अचानक उभरकर आया है। यदि उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलती है, तो यह पीएम मोदी की ओर से एक रणनीतिक और चौंकाने वाला फैसला हो सकता है।

 

क्या दक्षिण भारत को मिलेगी कमान?

सूत्रों की मानें तो इस बार बीजेपी दक्षिण भारत, विशेषकर कर्नाटक से किसी नेता को नेतृत्व देने पर गंभीरता से विचार कर रही है। यह पार्टी की “पैन इंडिया” रणनीति का हिस्सा हो सकता है, जिससे 2029 तक के लिए संगठन को मजबूती मिले।

 

अब निगाहें 20 अप्रैल के बाद पर

राजनीतिक गलियारों में उत्सुकता चरम पर है। सभी की निगाहें अब 20 अप्रैल के बाद के घटनाक्रम पर टिकी हैं। क्या बीजेपी को मिलेगा दक्षिण भारत से नेतृत्व? या एक बार फिर पीएम मोदी सबको चौंकाने वाली चाल चलेंगे?

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *