रायपुर, 21 फरवरी 2024 | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ में गरीब कल्याण और सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। शाह ने साय के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना भी की। उनके इस संदेश के लिए साय ने उनका आभार व्यक्त किया।










