रायपुर। राजधानी रायपुर के मारवाड़ी मुक्तिधाम में एक युवक की चुपके से लाश जला दी गई। हत्या के बाद राज छुपाने के लिए 40 हजार रुपए में सौदा किया गया था। बताया जा रहा है कि जीजा-साले ने मिलकर पहले बुआ के बेटे की हत्या की, फिर शव को बोरे में भरकर मुक्तिधाम ले आए। जहां लाश जलाने से पहले जमकर शराब पी और आनन-फानन में शव को जला दिया। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पेशे से डॉक्टर वेदकरण साहू और टीकाराम साहू का बुआ के बेटे कमलेश साहू से पुराना विवाद था। कमलेश साहू आदतन नशेड़ी था। वो पिछले दिनों से नशा कर अपनी पत्नी से विवाद करता था। जिसके चलते आरोपी वेदकरण साहू और टीकाराम साहू का इनसे विवाद होता रहता था। इसलिए दोनों ने उसे मारने की प्लानिंग बनाई। बीती रात कमलेश को बुलाकर एक नए मकान में ले गए, जहां गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
राज छुपाने की थी तैयारी
दोनों आरोपी ने हत्या के बाद मंदिर हसौद के ही रहने वाले रवि साहू, जो कि मारवाड़ी श्मशानघाट में देखरेख का काम करता है। उससे मुक्तिधाम में लाश जलाने के लिए 40 हजार रुपए में सौदा कर लिया। आज सुबह वेदकरण और टीकाराम शव को बोरे में भरकर मुक्तिधाम पहुंच गए, जहां उसे जलाने की तैयारी थी, लेकिन उससे पहले तीनों ने मिलकर जमकर शराब पी, फिर शव को जला दिया, लेकिन उनकी यह हरकत स्थानीय लोगों को संदिग्ध लगी और पुलिस को सूचना दे दी।शहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटेल ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के मारवाड़ी शमशान घाट पर संदिग्ध रूप से अज्ञात लाश जलाने की सूचना मिली। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के रहने वाले आरोपी टीका राम साहू और वेद करण साहू अपने चार पहिया वाहन में बोरे में लाश भरकर पहुंचे थे। मामला संदिग्ध लगने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अधजलि शव बरामद किया।
तीन आरोपी गिरफ्तार
एएसपी ने आगे बताया कि आरोपियों ने मारवाड़ी श्मशानघाट का देखरेख करने वाले रवि साहू के साथ मिलकर लाश को जलाने की प्लानिंग बनाई थी। प्रारंभिक पूछताछ में कमलेश साहू की हत्या करना स्वीकार किया है। आरोपी टीकाराम साहू, वेदकरण साहू और रवि साहू मंदिरहसौद इलाके के रहने वाले हैं। तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 20, 2026 /
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...
By User 6 /
July 19, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...
By User 6 /
July 23, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...
By User 6 /
July 20, 2026 /
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएमडीसी) और जवाहरलाल नेहरू एल्युमिनियम अनुसंधान, विकास एवं डिजाइन केंद्र...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...