रायपुर, 15 मई 2025।इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कैरियर गाइडेंस, प्लेसमेंट एवं एलुमनी सेल द्वारा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग, मुंबई के सहयोग से “कृषि स्नातकों के लिए पैकेजिंग क्षेत्र में कैरियर के अवसर” विषय पर एक प्रेरणादायक इंटरएक्टिव सत्र आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कृषि महाविद्यालय, रायपुर में आयोजित हुआ जिसमें विद्यार्थियों को पैकेजिंग क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग, मुंबई के अनुसंधान एवं परामर्श विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. बादल देवांगन ने विद्यार्थियों से अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि कृषि, कृषि अभियांत्रिकी और खाद्य प्रौद्योगिकी के स्नातक छात्र सतत पैकेजिंग, खाद्य सुरक्षा, उत्तर कटाई तकनीक और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में सफल करियर बना सकते हैं।
इस सत्र में 120 से अधिक छात्र और संकाय सदस्य शामिल हुए, जिनमें खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय और कृषि अभियांत्रिकी संकाय के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
डॉ. देवांगन ने बताया कि सही पैकेजिंग न केवल खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करती है, बल्कि कटाई के बाद नुकसान को कम करने और निर्यात के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करने में भी सहायक होती है। उन्होंने छात्रों को संबंधित शैक्षणिक पाठ्यक्रमों, प्रमाणपत्र कार्यक्रमों और स्किल डेवलेपमेंट विकल्पों के बारे में भी जानकारी दी।
कार्यक्रम के समापन सत्र में अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा ने बहुविषयी ज्ञान के महत्व पर बल देते हुए छात्रों को इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मंजू तिवारी ने किया और आभार प्रदर्शन डॉ. दीपक महापात्र ने किया।
यह सत्र कृषि विश्वविद्यालय के सभी संकायों के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए पहली बार आयोजित किया गया था और इसे छात्रों ने अत्यंत उपयोगी और मार्गदर्शक बताया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...