Google Analytics Meta Pixel खोखले वादे कर केन्द्र की सत्ता में आई केन्द्र सरकार : संगीता सिन्हा - Ekhabri.com

खोखले वादे कर केन्द्र की सत्ता में आई केन्द्र सरकार : संगीता सिन्हा

गुरूर । विधायक संगीता सिन्हा एंव पूर्व विधायक ने केन्द्र सरकार के चुनावी राजभोगी नीति पर कड़े शब्दों में हमला किया। उन्होंने कहा कि अपने चुनावी घोषणा में हरेक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपए जमा करने, 2 करोड़ लोगों को प्रतिवर्ष रोजगार देने, किसानों की आय दोगुना करने, महंगाई कम करने सहित कई खोखले वादे कर केन्द्र की सत्ता में आई भाजपा सरकार हर मामले में विफल रही। इसकी विफलता का ताजा उदाहरण दिल्ली में आंदोलरित किसान है जो केन्द्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि विधेयक बिल को वापस लेेने के लिए लाखों की तादात में अन्नदाता विगत डेढ़ माह से दिल्ली को चारों ओर से घेर लिए, इसमें अब तक लभग 57 किसान शहीद हो चुके हैं, लेकिन केन्द्र सरकार द्वारा फिल्मी डायलाग अनुसार चर्चा करने के लिए तारीख पर तारीख बनाते हुए कुल 9 वार्ताओं की औरपाचिकता निभाई। केन्द्र सरकार अडानी, अंबानी सहित अन्य उद्योगपतियों के मोहजाल में फंसकर किसानों की उन्नति और प्रगति रोक रही है। केन्द्र सरकार द्वारा जब से कृषि विधेयक बिल पारित हुआ तब से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
इन्होंने ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों के विकास के लिए लोकलुुभावी घोषणा पत्र जारी कर विगत 15 साल तक राज करने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसानों के लिए किए वादा से मुकरने पर छत्तीसगढ़ के सभी विधानसभा से कर्ज से लदे किसानों ने आत्महत्या की उस समय भाजपाई द्वारा कोई धरना-प्रदर्शन नहीं किया। बीते एक दिसंबर से किसानोंं से समर्थन मूल्य में धान खरीदी कर रहे छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार को केन्द्र सरकार द्वारा मांग अनुरूप कम बारदाना देकर धान खरीदी प्रभावित करने का काम रही है। लेवी में चावल न लेेकर या अन्य प्रकार के षड्यंत्र करते हुए किसानों को फसल का उचित मूल्य देने से रोका जा रहा है। यह भाजपा का दोहरे चरित्र को दर्शाता है। केन्द्र में छह साल से भाजपा की सरकार है। भाजपा के राज में मंहगाई, बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। भाजपा की दोहरे नियत से लोकतंत्र का भरोसा उठ रहा है जिसके कारण छत्तीसगढ़ में सत्ता बदलते हुए कांग्रेस को सौंपी जिस पर कांग्रेस सरकार द्वारा लोकतंत्र के सोच को लेकर निरंतर कार्य कर रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन पर की विशेष पूजा

By User 6 / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...