CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर अब धीरे-धीरे खत्म हो रहा है. दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म हो रही हैं. आम लोगों को सूरज के तीखे तेवरों का सामना करना पड़ रहा है. दिन के समय अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा है. रात के समय भी तापमान में वृद्धि देखी जा रही है.
राजनांदगांव सबसे गर्म शहर
छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अधिकतम तापमान में आने वाले दिनों में उछाल देखने को मिलेगा. राज्य का सर्वाधिक तापमान शनिवार (28 फरवरी) को राजनांदगांव में 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. रायपुर के लालपुर में 34.3 डिग्री, माना एयरपोर्ट में 33.9 डिग्री, बिलासपुर में 33.6 डिग्री, पेंड्रा रोड में 31.6 डिग्री, अंबिकापुर में 30.5 डिग्री, जगदलपुर में 33.7 डिग्री और दुर्ग में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा.
वहीं, प्रदेश का सबसे ठंडा शहर अंबिकापुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया. जगदलपुर और दुर्ग में 16 डिग्री, बिलासपुर में 17 डिग्री और माना एयरपोर्ट क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा.
आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ेगा.
अगले 7 दिनों में मौसम में विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा.
प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है.
अगले 24 घंटे में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है.
पश्चिमी राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है, वहीं एक ट्रफ लाइन एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र से गुजर रही है.
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर 4 मार्च के बाद देखने को मिल सकता है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
July 31, 2026 /
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...