Google Analytics Meta Pixel बदलता दन्तेवाड़ा:नई तस्वीर :मुख्यमंत्री की परिकल्पना हुुई साकार - Ekhabri.com

बदलता दन्तेवाड़ा:नई तस्वीर :मुख्यमंत्री की परिकल्पना हुुई साकार

स्लम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को मिल रहा गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क उपचार
दन्तेवाड़ा- मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से अब जिले वासियों को आराम मिल रहा है। लोगों को घर के समीप ही गुणवत्ता युक्त निःशुल्क इलाज और उपचार की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। शहरों की स्लम बस्तियों में रहने वालों को एक बड़ी सुविधा दी है। अब यहां के रहवासियों को इलाज के लिए अस्पताल जाने या खून की जांच और अन्य स्वास्थ्य परीक्षण के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता। अब उनके इलाके में मोबाइल मेडिकल यूनिट चिकित्सक के सहित खड़ी हो रही है। स्वास्थ्य से संबंधित रोग एवं उसके रोकथाम की जानकारी दी जा रही जा रही है। गंभीर बीमारियों की रोकथाम और उपचार के लिये आज हमारे पास बेहतर स्तर की सुविधाएं, संसाधन एवं तकनीक उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना जैसे नए नए नीतियों के समावेशन से रोगों के रोकथाम में सहायता मिली है।
शहरी स्लम मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा निशुल्क जांच एवं उपचार
स्लम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मिल रहा योजना का लाभ

मुख्यमंत्री शहरी स्लम योजना अंतर्गत जिले में कुल 05 नगरीय निकायों में 02 नग मोबाईल मेडिकल यूनिट संचालित है। जिसमे नगरवासी मौसमी बुखार,मलेरिया, एनीमिया, टीबी, सर्दी, खांसी, शुगर, बीपी,के साथ गंभीर बीमारियों का इलाज कराने प्रतिदिन पहुँचते हैं। जहां एक ओर सामान्य बीमारी के लिए जिला अस्पताल जाकर इलाज करवाने में काफी समय लगता था परंतु अब उचित इलाज के साथ समय की भी बचत हो रही है। साथ ही सही समय पर रोगों की पहचान कर तुरंत उपचार किया जा रहा है। इस योजना के तहत 429 कैंप का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें अब तक 16 हजार 788 लोग मोबाईल मेडिकल यूनिट से लाभ ले चुके हैं साथ ही 5140 लैब टेस्ट एवं 15035 मरीजों को दवाई वितरण किया गया है। इस योजना के तहत 41 प्रकार के टेस्ट एवं 251 प्रकार जेनेरिक दवाइयां निशुल्क प्रदान किया जाता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शशिकांत को मिला बेहतर इलाज का बड़ा सहारा

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

अरुण साव का आदेश, सुबह शहर में निकलें अधिकारी और देखें जमीनी हकीकत  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...