Google Analytics Meta Pixel दिल्ली-NCR में इतने बजे से लगा सूर्य ग्रहण, गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का करें जाप - Ekhabri.com

दिल्ली-NCR में इतने बजे से लगा सूर्य ग्रहण, गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का करें जाप

Delhi NCR Surya Grahan date & Time 2020: कुछ ही घंटों में 2020 का सबसे लंबा और साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा रहा है. यह सूर्यग्रहण दिल्ली NCR सहित देश के लगभग सभी शहर इस ग्रहण की चपेट में आयेंगें.  ज्योतिषाचार्य की मानें तो इस सूर्यग्रहण के समय ऐसा अद्भुत संयोग बन रहा है जो  इसके 500 साल में पहले बना था.  भारत में इस सूर्य ग्रहण का प्रारंभ सुबह 10 बजाकर 20 मिनट से शुरू होगा जो दोपहर बाद 1 बजकर 49 मिनट तक रहेगा.

ज्योतिषविदों का कहना है कि इसके कुप्रभाव से बचने के लिए इस दौरान लोगों को हनुमान चालीसा और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए. ग्रहण खत्म होने के बाद लोगों को स्नान जरूर करना चाहिए इसके बाद दान पुण्य करें. जो लोग जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं उन्हें इससे लाभ होगा.  

साल का पहला और सदी का दूसरा सूर्य ग्रहण

ज्योतिषाचार्यों का मत है कि इस तरह का दुर्लभ सूर्य ग्रहण इस सदी का दूसरा और इस साल का पहला सूर्य ग्रहण है. यह सूर्य ग्रहण भारत में करीब 3 घंटे तक रहेगा. इस दौरान लोग अपने घरों में रहें. अपने भगवान को साफ़ कपड़े से ढक दें. तथा कोई भी वर्जित काम न करें. ग्रहण की समाप्ति के बाद स्नान और दान करें.

करें गायत्री मंत्र हनुमान चालीसा का पाठ और महामृत्युंजय मंत्र का जाप, होगा शुभ

भारत में सूर्यग्रहण सुबह 10 बजकर के बाद से शुरू हो गया है. इसके कुप्रभाव से बचनें के लिए सूर्यग्रहण के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करें. इसके अलावा इस बीच लोग लगातार गायत्री मंत्र जिसे सविता मंत्र कहते हैं. और महामृत्युंजय मंत्र (मृत्यु को जीतने वाला महान मंत्र) जिसे त्रयंबकम मंत्र भी कहा जाता है, का जाप कर सकते हैं. इसके जप से लोगों की कुंडली में स्थिति ग्रहों का कुप्रभाव कम हो जाता है. महामृत्युंजय मंत्र  के जप से भूत-प्रेत बाधा भी समाप्त होती है.

Read Also  पटना: पुलिस हिरासत में आत्महत्या मामले में थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

सूर्य ग्रहण का आपके शहर में समय         

शहर का नाम सूर्यग्रहण के प्रारंभ का समय सूर्यग्रहण के समाप्त का समय
अमृतसर सुबह 10:19 दोपहर 13:42
अयोध्या सुबह 10:29 दोपहर 14:01
आजमगढ़ सुबह 10:31 दोपहर 14:04
आरा सुबह 10:34 दोपहर 14:07
कोलकाता सुबह 10:46 दोपहर 14:17
गया सुबह 10:36 दोपहर 14:09
गोरखपुर सुबह 10:32 दोपहर 14:05
चेन्नई सुबह 10:22 दोपहर 13:41
जालंधर सुबह 10:20 दोपहर 13:44
डिब्रूगढ़ सुबह 11:07 दोपहर 14:30
दिल्लीऔर NCR सुबह 10:20 दोपहर 13:48
पटना सुबह 10:37 दोपहर 14:09
प्रयाग सुबह 10:28 दोपहर 14:01
बंगलोर सुबह 10:12 दोपहर 13:31
बलिया सुबह 10:35 दोपहर 14:06
मुंबई सुबह 10:01 दोपहर 13:28
रांची सुबह 10:37 दोपहर 14:10
लखनऊ सुबह 10:27 दोपहर 13:59
वाराणसी सुबह 10:31 दोपहर 14:04
सूरत सुबह 10:03 दोपहर 13:31
हरिद्वार सुबह 10:24 दोपहर 13:51
हरिद्वार सुबह 10:23 दोपहर 13:50

यह सूर्यग्रहण भारतीय समय के अनुसार सुबह लगभग 09 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगा. वहीँ सूर्यग्रहण का वलयाकार रूप लगभग 10 बजकर 19 मिनट पर शुरू होना दिखाई पड़ेगा जो कि दोपहर 02 बजकर 02 मिनट तक दिखाई देगा. उसके बाद यह वलयाकार रूप समाप्त हो जायेगा.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *