छत्तीसगढ़ के तत्कालीन कैबिनेट मंत्री डॉ. शिव डहरिया के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। जिस शख्स पर आरोप लगा है उसने खुद को पूर्व मंत्री का निजी सचिव बताकर पीड़ित को नौकरी लगवाने का झांसा दिया और उससे पैसे ऐंठ लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, कोरबा निवासी टीकाराम श्रीवास(60) की बेटी सरिता श्रीवास (27) को नौकरी लगवाने के नाम पर ठगा गया। दरअसल, सरिता के पिता का परिचय बांगो में समाज के गुरु मधुरदास वैष्णव के घर में प्रकाश वैष्णव नाम के आदमी से हुआ था। बेटी की नौकरी को लेकर चर्चा के बाद प्रकाश वैष्णव ने अपना परिचय बताते हुए कहा था कि, मैं शिव डहरिया का निजी सचिव हूं। मैं तुम्हारी बेटी सरिता की नौकरी लगवा दूंगा। इसके लिए दो लाख रुपए लगेगा।
बता दें कि, सरिता श्रीवास ने 2020 में स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा 2020 में फार्म भरा था। लेकिन उसकी कही नौकरी नहीं लग रही थी। प्रकाश वैष्णव की बातों पर विश्वास करके 28 अगस्त 2020 को 50 हजार रुपए नगद दे दिया। 4 सितंबर 2020 को प्रकाश अपने दोस्त ईश्वर दास के साथ आया और बोला मंत्री जी का पैसा देना है और पीड़ित से बाकी के एक लाख पचास हजार रुपए भी ले लिया।
नौकरी की बात पर करने लगा टालमटोल
पैसे देने बाद जब भी पीड़ित अपनी बेटी की नौकरी की बात प्रकाश से करता तो वह टाल-मटोल करने लगता। सब्र का बांध टूट जाने पर जब पीड़ित प्रकाश को खोजते हुए उसके घर गया और पैसा वापस करने के लिए कहने पर उसने कहा कि, मेरे पास अभी पैसे नहीं है। आपके भांचा बालाराम सेन के नाम से पचास हजार का चेक दे रहा हूं, कहकर एक चेक दिया और बाकी पैसे बाद में देने का वादा किया।
ऐसे हुआ धोखाधड़ी का खुलासा
पीड़ित को पता चला कि, प्रकाश वैष्णव ने बलदाउ पुरी गोस्वामी से भी नौकरी लगवाने के लिए पैसे लिए थे और ऐसे ही उसके भी पैसे खा लिए। जब पीड़ित ने बलदाउ से चर्चा की तो धोखाधड़ी का खुलासा हुआ और प्रकाश के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...