शतरंज ओलम्पियाड टॉर्च रिले 16 जुलाई को रायपुर पहुंचेगी

शहर भ्रमण के दौरान टॉर्च रिले का तेलीबांधा चौक और नगरघड़ी चौक पर होगा भव्य स्वागत
पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा मुख्य समारोह
रायपुर। शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले 16 जुलाई को छत्तीसगढ़ पहुंचेगी। इसके स्वागत की भव्य तैयारियां की गई हैं। चेस ओलम्पियाड टॉर्च रिले को स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में सवेरे 8.40 बजे ग्रैंड मास्टर प्रवीण थिप्से लेकर आएंगे। माना विमानतल में स्वागत के बाद तेलीबांधा चौक में स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत एवं नगर घड़ी चौक में ओलिंपिक खेल संघ के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया जाएगा। इस दौरान जयस्तंभ चौक में आमजनों को सेल्फी लेने का मौका भी दिया जाएगा। टॉर्च रिले शहर के भ्रमण के बाद सुबह 10.30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय आॅडिटोरियम पहुंचेगी। आडिटोरियम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आतिथ्य में स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर ग्रैंड मास्टर प्रवीण थिप्से मुख्यमंत्री बघेल को टार्च रिले सौपेंगे। गौरतलब है कि शंतरंज ओलंपियाड के 95 साल के इतिहास में भारत को पहली बार 44वें शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी मिली है। यह भारत में आयोजित होेने वाला अब तक का सबसे बड़ा खेल आयोजन होगा। इस शतरंज ओलंपियाड में 188 देश शामिल होने की संभावना है। आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश के 75 शहरों में 19 जून से 28 जुलाई तक शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले आयोजित की जा रही है। यह टॉर्च रिले नई दिल्ली से प्रारंभ होकर विभिन्न राज्यों का भ्रमण करते हुए 16 जुलाई को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुुर पहुंचेगी। रायपुर से शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले चेन्नई पहुंचेगी। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव नीलम नामदेव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। शतरंज ओलंपियाड टार्च रिले के रायपुर भ्रमण के दौरान सुचारू यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, बैरिकेटिंग, स्वागत स्थल तथा मुख्य आयोजन स्थल पर की जाने वाली तैयारियों की जिम्मेदारी विभिन्न विभागों को सौंपी गई है। आयोजन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग सहित छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश चेस एसोसिएशन की सक्रिय भागीदारी होगी। बैठक में संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग मती श्वेता वास्तव सिन्हा, संयुक्त सचिव जी.एल.सांकला, संयुक्त संचालक प्रणव सिंह, भारत सरकार द्वारा आयोजन के लिए नियुक्त कोआॅर्डिनेटर छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव एवं एआईसीएफ राज्य प्रभारी गुरूचरण सिंह होरा और छत्तीसगढ़ चेस एसोसिएशन के महासचिव वी.के.राठी भी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दुर्ग गैंगरेप के दो आरोपियों का सरेंडर, 7 सालों तक नाबालिग से किया था दुष्कर्म

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...

सुपर-8 में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका और भारत, होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्‍ट इंडीज और भारत...

फिल्मी कहानी की तरह रियल जिंदगी में खरीदा प्रेमी, पत्नी को डेढ़ करोड़ चुकाकर खरीदा पति

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...

धमतरी सड़क हादसा, कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर शोक

By User 6 / February 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...

दंपति ने दी जान, इकलौते बेटे की मौत के बाद से थे सदमे में

By Rakesh Soni / February 16, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

कार पर निर्वाचन आयोग का पंप्लेट लगाकर मारा छापा

By Rakesh Soni / February 12, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। शहर में गुरुवार को आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई से कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया। कोल व्यापारी प्रवीण झा के फील ग्रुप के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने एक साथ दबिश दी है। कार्रवाई की...

आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

By User 6 / February 13, 2026 / 0 Comments
PM Modi Inauguration PMO: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को नए प्रधानमंत्री ऑफिस ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन किया है. आज से देश का पॉवर सेंटर बदल गया है. पीएम मोदी ने दोपहर करीब 1 बजकर 30...

25 साल की किस्मत ने लिया यू-टर्न, भारतीय बिजनेसमैन ने जीता 9 करोड़ का जैकपॉट

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...

सिंगर उदित नारायण पर पहली पत्नी ने लगाया जबरन गर्भाशय निकलवाने का आरोप

By Reporter 1 / February 13, 2026 / 0 Comments
बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना ने बिहार के सुपौल जिले के महिला थाना में गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। रंजना का आरोप है कि मेडिकल इलाज...