Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ राज्य सेवा मेंस की परीक्षा 26 से 29 जुलाई तक - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा मेंस की परीक्षा 26 से 29 जुलाई तक

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2020 की मुख्य परीक्षा का रास्ता खुल गया है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद आयोग ने इसके आयोजन की समय सारिणी जारी कर दी है। यह परीक्षा 26 से 29 जुलाई तक पांच जिलों के निर्धारित केंद्रों पर होगी। परीक्षा के लिए सुबह 9 बजे से 12 बजे और दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक की दो पालियां निर्धारित हुई हैं। राज्य लोक सेवा आयोग ने नवम्बर 2020 में 143 पदों की भर्ती के लिए परीक्षा का विज्ञापन जारी किया था। बाद में इसमें कुछ और पदों को जोड़कर रिक्तियों की संख्या 173 कर दी गई। इसकी प्रारंभिक परीक्षा फरवरी 2021 में हुई। एक महीने बाद प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम भी जारी कर दिए गए। मेंस के लिए करीब 2,763 परीक्षार्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए 18, 19, 20 और 21 जून को परीक्षा की तिथियां निर्धारित की थीं। उसी समय कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप जारी था। परीक्षाएं रद्द हो रही थीं। दिक्कतों को देखते हुए लोक सेवा आयोग ने मई में परीक्षा को टालने की घोषणा कर दी।
अब इन तिथियों पर होगी परीक्षा
26 जुलाई – 9 बजे से 12 बजे – लैंग्वेज
26 जुलाई -2 बजे से 5 बजे – निबंध
27 जुलाई -9 बजे से 12 बजे – सामान्य अध्ययन 1
27 जुलाई -2 बजे से 5 बजे – सामान्य अध्ययन 2
28 जुलाई -9 बजे से 12 बजे – सामान्य अध्ययन 3
28 जुलाई -2 बजे से 5 बजे – सामान्य अध्ययन 4
29 जुलाई -9 बजे से 12 बजे – सामान्य अध्ययन 5
इन जिलों में होगी परीक्षा
राज्य सेवा की मुख्य परीक्षाएं रायपुर, दुर्ग-भिलाई, अम्बिकापुर, बिलासपुर और जगदलपुर के चुनिंदा परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होंगी। इसके लिए प्रवेश पत्र 15 जुलाई को जारी होगा। परीक्षार्थी आयोग की वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर पाएंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि वह किसी को व्यक्तिगत तौर पर प्रवेश पत्र नहीं भेजेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

रायपुर में दो दिवसीय आदि परब का रंगारंग आगाज, जनजातीय संस्कृति की झलक

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। राजधानी रायपुर में जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को समर्पित दो दिवसीय आदि परब का रंगारंग आगाज हुआ। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के साथ तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के आदिवासी लोक कलाकार भाग ले रहे हैं।...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

कोरोना से प्रभावित बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 758 करोड़ की छूट

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...

19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, इस दिन से विक्रम संवत 2083

By User 6 / March 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...

रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, टिंबर और सरिया फैक्ट्री जली

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...