रायपुर, 13 नवंबर 2025।नई दिल्ली के भारत मण्डपम में 14 से 27 नवंबर तक आयोजित होने जा रहे भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में इस बार छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास, पर्यटन और संस्कृति की छटा देखने को मिलेगी। “एक भारत श्रेष्ठ भारत” थीम पर तैयार छत्तीसगढ़ का पवेलियन निवेशकों और आगंतुकों के लिए मुख्य आकर्षण रहेगा।
मेले में देश-विदेश के उद्योगपति और निवेशक भाग लेंगे। यहां छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति, निवेश प्रोत्साहन योजनाओं और एमएसएमई इकाइयों की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही निवेशक बैठकें और इन्वेस्टर कनेक्ट सत्र भी आयोजित होंगे, ताकि राज्य में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन मिले।
पवेलियन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पर्यटन स्थलों, हस्तशिल्प, वनोपज उत्पादों और खादी ग्रामोद्योग की संभावनाओं का भी प्रदर्शन किया जाएगा। बस्तर क्षेत्र की विशेषता को ध्यान में रखते हुए डिजिटल तकनीक आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जो आगंतुकों के लिए एक नया अनुभव होगी।
मेले के दौरान 24 नवंबर को ‘छत्तीसगढ़ दिवस’ का आयोजन किया जाएगा। शाम 6 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रीमंडल के सदस्य शामिल होंगे। यह आयोजन संस्कृति विभाग द्वारा किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को दर्शाने वाले नृत्य और प्रदर्शन होंगे।
पवेलियन में मिलेट उत्पादों की प्रदर्शनी और ‘मिलेट कैफे’ भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। यहां कोदो, कुटकी, रागी और संवा जैसे लघु धान्यों के उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे इनके व्यवसायिक उपयोग और बाजार विस्तार को बढ़ावा मिलेगा।
इसके अलावा वनोपज संघ द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री की व्यवस्था की गई है। राज्य के जैविक और एक्जॉटिक खाद्य उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के लिए एफएमसीजी कंपनियों के सहयोग से मार्केटिंग की दिशा में भी पहल की जाएगी।
पवेलियन में आने वाले आगंतुकों को छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों, ईको-टूरिज्म और अधोसंरचना विकास की जानकारी भी मिलेगी, ताकि राज्य को नए निवेश और पर्यटन केंद्र के रूप में पहचान मिल सके।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 14, 2026 /
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्ट इंडीज और भारत...
By Reporter 1 /
February 14, 2026 /
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...
By User 6 /
February 14, 2026 /
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...
By Rakesh Soni /
February 16, 2026 /
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...
By Reporter 1 /
February 12, 2026 /
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...
By Rakesh Soni /
February 12, 2026 /
बिलासपुर। शहर में गुरुवार को आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई से कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया। कोल व्यापारी प्रवीण झा के फील ग्रुप के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने एक साथ दबिश दी है। कार्रवाई की...
By User 6 /
February 13, 2026 /
PM Modi Inauguration PMO: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को नए प्रधानमंत्री ऑफिस ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन किया है. आज से देश का पॉवर सेंटर बदल गया है. पीएम मोदी ने दोपहर करीब 1 बजकर 30...
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...
By Reporter 1 /
February 13, 2026 /
बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना ने बिहार के सुपौल जिले के महिला थाना में गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। रंजना का आरोप है कि मेडिकल इलाज...