Google Analytics Meta Pixel  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रीना बाबा साहेब कंगाले एक दिवसीय प्रवास पर पहुंची सूरजपुर - Ekhabri.com

 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रीना बाबा साहेब कंगाले एक दिवसीय प्रवास पर पहुंची सूरजपुर

स्ट्रांगरूम, मतगणना कक्ष, ईवीएम/व्ही.व्ही पैट वेयरहाउस का अवलोकन कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नववधू सम्मान में हुई शामिल

सूरजपुर-    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारी के मद्देनजर विगत दिन एक दिवसीय प्रवास पर जिला मुख्यालय सूरजपुर पहुंची। उन्होंने जिला मुख्यालय आकर सर्व प्रथम पर्री स्थित स्ट्रांगरूम का मुआयना किया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को ईवीएम मषीन वितरण की रूपरेखा तैयार करने तथा दूरस्थ अंचलों के लिए पोलिंग पार्टी को सुबह जल्दी रवाना करने के निर्देष दिये। जिससे वे पोलिंग स्थल पर एक दिन पहले शाम 5 बजे से पूर्व पहुंच जाये। उसके उपरांत उन्होंने कलेक्टर परिसर में स्थित ई.वी.एम. व्ही. व्ही पैट वेयर हाउस का अवलोकन किया। उन्होंने गार्ड रूम, सीसीटीवी कैमरा तथा सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नववधु सम्मान में हुई शामिल
प्रवास के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने विधानसभा क्षेत्र भटगांव के मतदान केन्द्र क्रमांक 290,291 एवं 276 क्रमशः अजबनगर 01, अजबनगर 02 तथा पार्वतीपुर में निर्वाचन की तैयारी का निरीक्षण किया। इन मतदान केंद्रो में बीएलओ से फार्म 6,7,8 आदि निर्वाचन संबंधित विषयो पर चर्चा की तथा इन मतदान केंद्रो में श्रीमती कंगाले ने द्वारा शॉल एवं श्रीफल का वितरण कर नववधुओं को निर्वाचन हेतु प्रोत्साहित किया गया।
उन्होंने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में निर्वाचन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने मतदान केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। मतगणना हेतु व्यवस्थित सुविधा के लिए अधोसंरचना को दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित बीएलओ से मतदाताओं की संख्या, विशेष पुनरीक्षण अर्हता के तहत नवीन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने की जानकारी ली। उन्होंने नवीन मतदाताओं के सूची में अपडेशन और फ़ोटो डुप्लीकेशन के संबंध में उनके डिलीट किये जाने पर विशेष सतर्कता बरतने की बात कही। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुकी महिलाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने का कार्य प्राथमिकता के साथ किया जाए। उन्होंने जिला षिक्षा अधिकारी को विषेष तौर पर कक्षा 11 वीं एवं 12 वीं के ऐसे छात्र एवं छात्राओं के नाम जोड़ने के निर्देष दिये। जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने बताया कि स्मार्ट फोन वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से कोई भी अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ सकता है। उन्होंने कॉलेज के छात्रों को इसके लिए प्रोत्साहन करने को कहा। बैठक में उन्होंने आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्रों के लिए मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के द्वारा बीएलओ की नियुक्ति संबंधी बैठक की जानकारी लेते हुए, उन्होंने आवश्यकतानुसार भवन परिवर्तन, मतदान केंद्रों में बिजली, पेयजल, फर्नीचर, शौचालय, रैम्प आदि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम जोडने सहित अन्य काम निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप तय सीमा में करना, पोर्टल में डेटा अपलोड करना, इपिक कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। बैठक में अधिकारियों द्वारा जिले में निर्वाचन के सम्बंध में की जा रही तैयारियों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। मतदाताओं को जागरूक करने जिले में स्वीप अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहें हैं, नए वोटर्स तथा फ्यूचर वोटर्स को चिन्हांकित कर उन्हें मतदाता सूची से जोड़ने का कार्य जारी है।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम, संयुक्त कलेक्टर नरेन्द्र पैकरा, डॉ. प्रियका वर्मा, एसडीएम रवि सिंह, सागर सिंह राज, श्रीमती दीपिका नेताम, नायाब तहसीलदार इजराल खान, नन्द जी पाण्डेय, ईई पीडब्ल्यूडी महादेव लहरे सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *