रायपुर, 8 जनवरी 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए छत्तीसगढ़ से चयनित उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी हैं। कल शाम खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा के निवास में आयोजित “सेंडिंग ऑफ” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। ये युवा दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने भी चयनित उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दीं।










