मुख्यमंत्री ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान,सभी को डेढ़-डेढ़ लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि हस्तांतरित



रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2022 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री निवास परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा कक्षा 12वीं की टॉपर रायगढ़ जिले की कुन्ती साव को स्वर्ण पदक और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली बिलासपुर जिले की खुशबू वाधवानी को रजत पदक से सम्मानित किया।

इसी प्रकार कक्षा 10वीं की प्रावीण्य सूची में संयुक्त रूप से टॉपर रायगढ़ की सुमन पटेल और कांकेर की सुनाली बाला को स्वर्ण पदक तथा द्वितीय स्थान प्राप्त कबीरधाम जिले पंकज कुमार साहू को रजत पदक प्रदान किया। समारोह में सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को डेढ़-डेढ़ लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समारोह में प्रोत्साहन राशि को मेधावी छात्र-छात्राओं के बैंक खाते आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मेधावी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान नन्हें बच्चों कि जिद पर हेलीकॉप्टर जॉय राइडिंग कराया गया। श्री बघेल ने बच्चों से सीधे संवाद करते हुए पूछा कि हेलीकॉप्टर में बैठने से किसी को डर तो नहीं लगा, सभी बच्चों ने सामूहिक रूप से कहा कि बिल्कुल भी डर नहीं लगा।

मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों की प्रशंसा करते हुए बताया कि अधिकारियों ने सभी बच्चों को एक साथ हवाई जहाज में सफर कराने की सलाह दी थी, लेकिन मैंने बच्चों की जिद को ध्यान में रखते हुए हेलीकॉप्टर में ही जॉय राइडिंग कराने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में कई बच्चों को हवाई जहाज पर चढ़ने का अवसर मिलेगा, लेकिन सरकार के हेलीकॉप्टर में कुछ गिन-चुने लोगों को ही सफर करने का अवसर मिलता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन बातों को ध्यान में रखते हुए कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को हेलीकॉप्टर से ही जायराइडिंग कराने का फैसला लिया है।

मुख्यमंत्री ने बच्चों से पूछा, हेलीकॉप्टर से रायपुर शहर कैसा दिखा ? इस पर बच्चों ने एक स्वर में कहा, ‘बहुत सुंदर’। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आर्थिक रूप से पिछड़े व कमजोर वर्ग को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पिछड़ी जनजातियों-अबूझमाड़िया, बैंगा, बिरहोर, कमार और पहाड़ी कोरवा के हाईस्कूल और हायर सेकण्डरी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जा रहा है। इन सभी विद्यार्थियों को भी डेढ़-डेढ़ लाख रूपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री द्वारा समारोह में हायर सेकेण्डरी परीक्षा में टॉपर रायगढ़ जिले की कुन्ती साव को स्वर्गीय अंकित सिंह परिहार स्मृति पुरस्कार 11 हजार रूपये की राशि का चेक भी प्रदान किया गया।



स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर पूरे देश में पहली बार मेधावी छात्र-छात्राओं को हेलीकॉप्टर जॉय रायडिंग का अवसर मिला है। मुख्यमंत्री की यह पहल पूरे देश के लिए अनुकरणीय है। डॉ. टेकाम ने कहा कि शिक्षा के जरिए हम भावी जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार होते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मंडल के सराहनीय कार्य से राज्य के अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलेगी और अधिक-से-अधिक विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए अग्रसर होंगे।

डॉ. टेकाम ने बताया कि स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2022 की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले 125 छात्र-छात्राओं में से कक्षा 10वीं के 90 और कक्षा 12वीं के 35 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला ने स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना अंतर्गत प्रतिभा सम्मान समारोह के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।



समारोह में संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव, विधायक संतराम नेताम, देवेन्द्र यादव, अनिता शर्मा सहित स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, संचालक लोक शिक्षण सुनील जैन, प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा नरेन्द्र दुग्गा, सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल प्रोफेसर व्ही.के. गोयल सहित मंडल के सदस्य और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के माता-पिता भी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आर्थिक सहायता के लालच में धर्म परिवर्तन का प्रयास, दो आरोपी पकड़े गए

By User 6 / February 3, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई/कुम्हारी। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के एक प्रकरण में पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के...

पुराने Sim Cards से निकाल दिया 26 लाख का सोना

By Reporter 1 / February 3, 2026 / 0 Comments
हम और आप अक्सर पुराने या खराब हो चुके सिम कार्ड को बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं, लेकिन चीन के एक शख्स ने इसी कबाड़ से बेशकीमती खजाना निकालकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। चीन के ग्वांगडोंग...

Smartphone Battery Damage: 100% चार्ज करना क्यों हो सकता है खतरनाक?

By User 6 / February 3, 2026 / 0 Comments
Smartphone Battery Damage आज के समय में एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है। स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉल या मैसेज तक सीमित नहीं है, बल्कि पेमेंट, शॉपिंग, ऑफिस वर्क और जरूरी डॉक्यूमेंट्स का अहम जरिया बन चुका है। ऐसे...

रायपुर में ITMS कंट्रोल रूम का निरीक्षण, पुलिस कमिश्नर के सख्त निर्देश—अब सिर्फ ई-चालान, 90 दिन में कोर्ट में पेशी अनिवार्य

By User 6 / February 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर।पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने रायपुर स्थित आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) कंट्रोल रूम एवं कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिस्टम की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए खराब कैमरों को शीघ्र दुरुस्त करने और ट्रैफिक नियमों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने सुरक्षा, नवाचार और नगरीय विकास पर निर्णय लिए

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...

23 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे है राधे भईया

By Reporter 1 / February 2, 2026 / 0 Comments
सलमान खान की कल्ट रोमांटिक फिल्म ‘तेरे नाम’ 23 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। दिवंगत निर्देशक सतीश कौशिक की यह 2003 की क्लासिक फिल्म अब 27 फरवरी 2026 को थिएटर्स में री-रिलीज हो रही है। PVR...

होलिका दहन पर साल का पहला चंद्र ग्रहण…इन 3 राशियों की पलटने वाली है किस्मत, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

By User 6 / February 2, 2026 / 0 Comments
Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा के दिन, यानी होलिका दहन के अवसर पर पड़ने जा रहा है. यह ग्रहण 3 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...