रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर संभाग में भेंट-मुलाक़ात की शुरुआत विधानसभा क्षेत्र मरवाही से की। उन्होंने कई घोषणाएं की। इस दौरान मरवाही के महाविद्यालय परिसर में स्थापित आदिवासी नेता स्वर्गीय डॉ. भँवर सिंह पोर्ते की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया।
मुख्यमंत्री ने नागरिकों की मांग पर उच्च शिक्षा की सुविधा के लिए मरवाही के रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की कक्षाएँ, पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, शासकीय महाविद्यालय तक डामरीकृत सड़क, दलदली नाला पर एनीकट-कम-काजवे, स्वास्थ्य सुविधा के लिए ग्राम अण्डी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए नया सेटअप और ग्राम सिवनी, खोडरी, कोडगार में नवीन पुलिस थाना की सौगात दी। मुख्यमंत्री बघेल ने मरवाही में 71.12 लाख रूपए की लागत से निर्मित नवीन तहसील भवन का लोकार्पण किया।
इस दौरान सरपंच नरेंद्र सिंह मरावी ने शासकीय योजनाओं की खुलकर प्रशंसा की और कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं विशेषकर गोधन न्याय योजना से ग्रामीणों में ख़ुशी आयी है। उन्होंने गाँव की शासकीय ज़मीन में चारागाह पर स्थानीय व्यक्ति द्वारा क़ब्ज़ा करने की शिकायत की। साथ ही गांव में सामुदायिक भवन की माँग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल कलेक्टर के माँग को नोट करने एवं परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्राम करगीकला की रुखमणी दास मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री से आवास की माँग की। उन्होंने बताया कि उनके पास आवास नहीं है। इस पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को शासकीय योजना का लाभ दिलाते हुए आवास की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। रुखमणी दास मानिकपुरी को मुख्यमंत्री ने मकान जल जाने पर क्षतिपूर्ति की राशि 10 हज़ार रुपये का चेक प्रदान किया।
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोग अब भी गर्मी से परेशान है। कुछ जिलों में आशिक बारिश के साथ उमस बढ़ी है। वहीं राजधानी रायपुर में अब भी सूरज की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अब पहले से कहीं अधिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार ने गौण खनिज नियमों में व्यापक संशोधन करते हुए सख्त प्रावधान लागू किए हैं। मंत्रिपरिषद की...
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...