Google Analytics Meta Pixel सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित - Ekhabri.com

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं वक्ता डॉ. शुचिता गौर (एम.डी. माइक्रोबायोलॉजी), सीनियर रेजिडेंट, पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर रहीं। उन्होंने अपने व्याख्यान में महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े गंभीर विषयों जैसे पॉलीसिस्टिक ओवरी डिजीज (PCOD), रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज), सर्वाइकल कैंसर, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।

 

डॉ. गौर ने बताया कि महिलाओं को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना, संतुलित आहार लेना और नियमित व्यायाम करना बेहद जरूरी है। उन्होंने जागरूकता को ही बेहतर स्वास्थ्य की सबसे मजबूत आधारशिला बताया और सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए समय पर जांच और सावधानी बरतने की सलाह दी।

 

कार्यक्रम का ड्रेस कोड ‘नीला’ रखा गया था, जिसमें आयोजित प्रतियोगिता में डॉ. सुनीता रॉय ने प्रथम और क्षमा अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं मनोरंजक खेल गतिविधियों में समिति की अध्यक्षा ममता चंदेल और डॉ. सुनीता रॉय विजेता रहीं, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

 

कार्यक्रम के अंत में डॉ. शुचिता गौर को उनके प्रेरणादायी व्याख्यान के लिए स्मृति-चिह्न और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद आयोजित प्रश्नोत्तर एवं परिचर्चा सत्र में महिलाओं ने स्वास्थ्य संबंधी अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

 

यह कार्यक्रम समिति की अध्यक्षा ममता चंदेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मंच संचालन डॉ. सविता तिवारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. स्वाति बिसेन द्वारा प्रस्तुत किया गया। आयोजन में कोषाध्यक्ष *डॉ. नीता खरे, उपाध्यक्ष तृप्ति शर्मा और संयुक्त सचिव जागृति राणा का विशेष सहयोग रहा।

Read Also  सीएम की बैठक में हुए विशेष भेसले, ई वाहन एवम बैटरी उद्योग के लिए विशेष पैकेज

 

कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने ऐसे जागरूकता अभियानों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए इसकी उपयोगिता की सराहना की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *