रायपुर, 19 मई 2025।छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार का तीसरा चरण शुरू हो चुका है, और इसी क्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का उड़न खटोला आज बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक अंतर्गत आदिवासी बहुल ग्राम आमागोहन में उतरा। मुख्यमंत्री के स्वागत में ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक था। भीषण गर्मी के बावजूद लोग घंटों इंतजार करते रहे ताकि मुख्यमंत्री को देख और सुन सकें।
मुख्यमंत्री ने समाधान शिविर में ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई आवेदनों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा, “जो सरकार अच्छा काम करती है, वही जनता के बीच जाने का साहस रखती है।” उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार के माध्यम से सरकार खुद जनता तक पहुँच रही है और योजनाओं के क्रियान्वयन की हकीकत जान रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों में राज्य सरकार ने लोकसभा, नगरीय निकाय और नगर पंचायतों में सफलता प्राप्त की है। “हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी पर अमल करते हुए 18 लाख पीएम आवास स्वीकृत किए, धान खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की, और महतारी वंदन योजना से 70 लाख महिलाओं को लाभ दिया है,” उन्होंने बताया।
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अटल डिजिटल सेवा केंद्र, तीर्थ यात्रा योजना, और तेंदूपत्ता संग्रहण दर में वृद्धि जैसी कई योजनाओं की जानकारी भी दी।
महत्वपूर्ण घोषणाएं
बेलगहना में कॉलेज खोलने की घोषणा।
आमागोहन में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन।
सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति।
हितग्राहियों के अनुभव
पीएम आवास की लाभार्थी छोटे लाल बोले, “अब पक्का घर है, बरसात में डर नहीं लगता।”
महतारी वंदन योजना से लाभान्वित विमला बाई ने योजना से मिली राशि को सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश किया।
आयुष्मान कार्ड मिलने से दिलेशरी खुसरो को इलाज की राहत मिली।
बच्चों को किया सम्मानित
समाधान शिविर में दसवीं व बारहवीं के मेधावी छात्रों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। महिमा पटेल, स्नेहा सेन और वर्षा पांडेय को मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दीं।
2265 में से 2212 आवेदन निपटाए गए
आमागोहन क्लस्टर के समाधान शिविर में कुल 2265 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2212 का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। इस क्लस्टर में 11 गाँव शामिल हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 5, 2026 /
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...
By User 6 /
March 5, 2026 /
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...