रायपुर, 21 फरवरी 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने जन्मदिन पर राजधानी रायपुर के खम्हारडीह स्थित शासकीय बालिका गृह पहुंचकर बच्चियों के बीच समय बिताया। मुख्यमंत्री के आगमन से बच्चियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था।
मुख्यमंत्री ने बालिका गृह में बच्चियों के साथ केक काटा और उनकी मासूम बातों का आनंद लिया। इस अवसर पर उन्होंने बालिका गृह के लिए 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की, जिसका उपयोग कंप्यूटर और वॉटर कूलर की सुविधाएं बढ़ाने में होगा।
बच्चियों की छोटी-छोटी इच्छाओं को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री ने साउंड बॉक्स की मांग को तुरंत स्वीकृत किया और उसे भेंट किया। उन्होंने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बच्चियों से अपने स्कूली जीवन के अनुभव साझा किए और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।
मुख्यमंत्री ने महापुरुषों के संघर्षपूर्ण बचपन का उदाहरण देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और शिक्षा के बल पर ही ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है।
फिलहाल इस बालिका गृह में 57 बच्चियां रह रही हैं, जिन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुफ्त आवास, भोजन और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
इस मौके पर विधायक पुरंदर मिश्रा, महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव शम्मी आबिदी, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और पार्षद पुष्पा रोहित साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...