रायपुर, 24 नवंबर 2024/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के पुलिस मैस में पुलिस जवानों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ संबोधन सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने भारतीय संस्कृति के संरक्षण और नवाचारों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि ओमान में भारतीय मूल के लोग अपनी संस्कृति को सहेजकर रख रहे हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि स्लोवाकिया में भारतीय उपनिषद का हिंदी में अनुवाद किया गया है। इसके अलावा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का सकारात्मक असर विदेशों तक देखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से इस अभियान के तहत पेड़ लगाने और गौरैया संरक्षण के लिए आगे आने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम में डिजिटल अरेस्ट जैसे विषयों पर भी लोगों को जागरूक किया।
मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात’ को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हर महीने इस कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को नई जानकारियां और नवाचारों के बारे में जानकारी देते हैं, जो देश की प्रगति में सहायक होती हैं।










