रायपुर, 16 मार्च 2024 | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बाबा गुरु घासीदास की जन्मभूमि और तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में आयोजित गुरुदर्शन मेला में शामिल होकर गुरु गद्दी एवं जैतखाम की पूजा-अर्चना की। उन्होंने छत्तीसगढ़ वासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर कई मंत्रियों, विधायकों, और प्रमुख व्यक्तियों ने भी भाग लिया। गिरौदपुरी मेला का आज अंतिम दिन है, जो 14 मार्च को शुरू हुआ था।

















