Google Analytics Meta Pixel मुख्य सचिव ने की आवास एवं पर्यावरण, परिवहन और खाद्य विभाग के कार्यों की समीक्षा - Ekhabri.com

मुख्य सचिव ने की आवास एवं पर्यावरण, परिवहन और खाद्य विभाग के कार्यों की समीक्षा

रायपुर- मुख्य सचिव  अमिताभ जैन ने मंत्रालय महानदी भवन में शासन की प्राथमिकता वाली योजना के क्रम में आवास एवं पर्यावरण, परिवहन और खाद्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू शामिल हुए।
मुख्य सचिव ने कहा कि वन नेशन वन राशनकार्ड योजना के तहत राशन लेने वाले हितग्राहियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो यह सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए हितग्राहियों द्वारा पोर्टेबिलिटी सुविधा के तहत उन्हें लाभान्वित किया जाए। मुख्य सचिव ने शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन दुकानों में आने वाले सभी हितग्राहियों को आसानी से राशन उपलब्ध हो जाए इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जाए। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वन नेशन वन राशनकार्ड के तहत छत्तीसगढ़ के हितग्राही जो अन्य राज्यों में किसी काम से गए है वे वहां राशन प्राप्त कर रहें है। इसी तरह से अन्य राज्यों के हितग्राही छत्तीसगढ़ किसी काम से आएं है उन्हें यहां राशन प्रदान किया जा रहा है। बैठक में राज्य में बायो डीजल के सेंपल की टेस्टिंग की सुविधा छत्तीसगढ़ बायो डीजल विकास प्राधिकरण की प्रयोगशाला में की जा रही है। इसी तरह से एथेनॉल फ्यूल टेस्टिंग की सुविधा इंडियन आयल के लखौली एवं कोरबा तथा हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के मंदिर हसौद डिपो में उपलब्ध है। आवास एवं पर्यावरण विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि अवैध निर्माण के नियमितीकरण के लिए प्राप्त आवेदनों का समयावधि में सत्यापन किया जाए और आवेदनों का ऑनलाईन किया जाए। निवेश क्षेत्र में पांच हजार वर्गफुट तक के ले-आउट के अनुमोदन और भवन अनुज्ञा के प्रकरणों पर समय-सीमा में कार्यवाही की जाए। उन्होंने अधिकारियों को ईडब्ल्यूएस की भूमि के उपयोग के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में नवा रायपुर में महात्मा गांधी की स्मृति में वर्धा की तर्ज पर बनाए जा रहे सेवा ग्राम के विभिन्न निर्माण कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश एनआरडीए के अधिकारियों को दिए गए। इसी तरह से सिरपुर विकास प्राधिकरण के अंतर्गत किए जा रहे निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। यहां पर आने वाले सैलानियों के लिए बनाए जाने वाले ऊर्जा पार्क, शिल्प ग्राम सहित अन्य पुरातत्व और पर्यटन के लिए विकसित किए जा रहे समन्वित विकास के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में नवा रायपुर विकास प्राधिकारण के अधिकारियों को रायपुर एयरपोर्ट में यात्री सुविधा को बढ़ावा देने वाणिज्यिक विकास और रोजगार सृजन के लिए स्वामी विवेकानंद विमानतल के पास एयरोसिटी विकसित करने की कार्ययोजना बनाने और एयरोसिटी का विकास करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इसी तरह से स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत नवा रायपुर में विभिन्न नवीन कार्यों को शामिल करने के संबंध में एनआरडीए के अधिकारियों से जानकारी ली गई। परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान वाहनों में ओव्हरलोडिंग के कारण विभिन्न सड़कें जो खराब हो रही है उसे रोकने के लिए आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए गए।  इसी तरह से ऐसे स्थान जहां ओव्हरलोडिंग वाहन निकलते है ऐसे स्थलों को चिन्हित कर वहां पर सीसीटीव्ही और धर्मकांटा का उपयोग करने के संबंध में परिवहन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *