अमेरिका ने सोवियत यूनियन को टक्कर देने के लिए स्पेस प्रोग्राम में पूरी ताकत झोंक दी थी। दूसरी ओर अमेरिका को टक्कर देने के लिए रूस और चीन ने हाथ मिलाने का फैसला किया है। दोनों ने ऐलान किया है कि वे साथ मिलकर चांद पर स्पेस स्टेशन बनाएंगे। यह सभी देशों के लिए खुला होगा। ‘चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन’ के मुताबिक दोनों देशों के स्पेस एजेंसियों के प्रमुखों ने अपनी-अपनी सरकरों की तरफ से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।
चीन की अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा, चीन और रूस अंतरिक्ष विज्ञान, शोध और विकास के अपने अनुभवों के साथ अंतरिक्ष उपकरण और अंतरिक्ष टेक्नोलॉजी के संयुक्त प्रयोग से एक रोडमैप तैयार करेंगे। इस रोडमैप के जरिए ‘इंटरनेशनल लूनर रिसर्च स्टेशन’ (ILRS) का निर्माण किया जाएगा। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी Roscosmos ने अपने बयान में कहा, दोनों संगठनों ने सभी इच्छुक देशों और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के लिए एक खुली पहुंच वाले ILRS के निर्माण पर सहयोग को बढ़ावा देने की योजना बनाई है।
Roscosmos ने कहा कि इसका लक्ष्य अनुसंधान सहयोग और बाहरी स्थान की खोज एवं उपयोग को बढ़ावा देते हुए मानव जाति के हितों में शांतिपूर्ण उद्देश्यों की पूर्ति करना है। रूसी स्पेस एजेंसी के बयान के मुताबिक, स्पेस स्टेशन एक जटिल प्रायोगिक और रिसर्च फैसिलिटी वाला होगा। इसका निर्माण चांद की सतह या उसके ऑर्बिट में किया जाएगा। इस स्टेशन पर बनी फैसिलिटी को कई सारे रिसर्च की एक श्रृंखला के लिए डिजाइन किया जाएगा। इससे चांद पर लंबे समय तक मानव रहित ऑपरेशन को चलाने जैसे काम किए जा सकेंगे।
चीन और रूस अब स्टेशन को डिजाइन करने, विकसित करने और संचालित करने के लिए एक रोड मैप पर काम करेंगे। साथ ही विश्व अंतरिक्ष समुदाय के लिए इसके प्रेजेंटेशन की योजना बनाएंगे। दोनों देशों ने संयुक्त रूप से चांद और गहरे अंतरिक्ष की खोज के लिए एक डाटा सेंटर बनाने के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। वे भविष्य में चीन के चांग-7 और रूस के लूना 27 मिशनों पर सहयोग करने की योजना भी बना रहे हैं, जिसका उद्देश्य चांद के दक्षिणी ध्रुव का सर्वे करना है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By User 6 /
September 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...