Google Analytics Meta Pixel राज्यसभा में महिला सांसदों से दुर्व्यवहार के खिलाफ बरसते पानी में सीएम भूपेश का मौन धरना - Ekhabri.com

राज्यसभा में महिला सांसदों से दुर्व्यवहार के खिलाफ बरसते पानी में सीएम भूपेश का मौन धरना

रायपुर। बीमा विधेयक के बाद राज्यसभा में हंगामा और मार्शलों से सांसदों के साथ धक्कामुक्की के विवाद पर कांग्रेस आक्रामक है। छत्तीसगढ़ की महिला सांसदों के साथ मारपीट का आरोप लगाकर कांग्रेस ने आज रायपुर के गांधी मैदान में मौन धरना दिया। बरसात के बीच खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूरे एक घंटे तक मौन धरने पर बैठे रहे। इस दौरान मंत्री रविंद्र चौबे ने भाजपा सरकार पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया। कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शाम 5 बजे से पहले ही रायपुर के गांधी मैदान पहुंच गए थे। यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे मंच लगाकर मुख्यमंत्री सहित सभी वरिष्ठ नेता बैठे। कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथ में तख्तियां लेकर आए थे। इस पर महिला सांसदों की हुई पिटाई, मोदी तुमको शर्म न आई, आदिवासी महिला का आपमान नहीं सहेंगे और लोकतंत्र की हत्या नहीं सहेंगे … जैसे नारे लिखे हुए थे। प्रदर्शन की शुरूआत करते हुए प्रदेश के कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा, केंद्र में भाजपा गुंडागर्दी पर उतारू है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की महिला सांसदों के साथ दुर्व्यवहार करके भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। छत्तीसगढ़ महतारी और महिलाओं का अपमान किया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस इसको बर्दाश्त नहीं करेगी। शाम ठीक 5.15 बजे मौन प्रदर्शन शुरू हो गया। इस बीच बरसात होने लगी। बरसते पानी के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार, विधायक धनेंद्र साहू, अमितेश शुक्ला, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, सांसद फूलोदेवी नेताम और छाया वर्मा बैठे रहे। शाम 6.15 बजे प्रदर्शन पूरा होने की घोषणा हुई।
बुधवार को मारपीट का आरोप लगाते हुए रो पड़ी थी फूलोदेवी
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम बुधवार को अपने साथ हुई मारपीट और धक्का-मुक्की की घटना बताते हुए रो पड़ी थीं। सांसद छाया वर्मा का भी गला रुंध आया था। कल दोनों नेताओं ने कहा, भाजपा सरकार ने एक साजिश के साथ विपक्ष के सांसदों के साथ यह दुर्व्यवहार कराया। अब भाजपा के सांसद उन पर ही उंगली उठा रहे हैं। कांग्रेस ने कल प्रदेश भर में इसके खिलाफ प्रदर्शन किया था। भाजपा नेताओं के पुतले जलाए।
भाजपा सांसद का आवास घेरने की कोशिश हुई
महिला कांग्रेस ने रायपुर में भाजपा सांसद सुनील सोनी के आवास को घेरने की कोशिश की। महिला कांग्रेस का कहना था, सांसद सुनील सोनी ने छत्तीसगढ़ की महिला सांसदों पर मारपीट करने का आरोप लगाकर प्रदेश की बेटियों का अपमान किया है। भाजपा सांसद सुनील सोनी ने कहा था, कांग्रेस की दोनों सांसदों ने राज्यसभा की महिला मार्शल के साथ मारपीट की है।
भाजपा बोली, कांग्रेस सांसदों के आचरण से शर्मिंदा हुआ छत्तीसगढ़
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा, संसद में कांग्रेस की महिला सांसदों के आचरण ने छत्तीसगढ़ को शर्मिन्दा और लोकतंत्र को कलंकित करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय व सांसद सुनील सोनी ने कांग्रेस की महिला सांसदों के आचरण को लेकर वही सच बयान किया है, जो पूरे देश ने देखा है। दरअसल, झूठ की सियासत करती कांग्रेस अब सच का सामना करने की स्थिति में नहीं है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...