रायपुर, 6 अप्रैल 2025।राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज निगम-मंडलों के नवनियुक्त अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी अध्यक्षों को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएँ दीं और सफल कार्यकाल की कामना की। इस दौरान उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास और जनकल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। निगम-मंडलों के माध्यम से सरकार की योजनाएँ और कार्यक्रम ज़मीनी स्तर तक पहुँचते हैं, जिससे आमजन को लाभ मिलता है। उन्होंने सभी अध्यक्षों से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करें और राज्य की प्रगति में सक्रिय योगदान दें।
इस अवसर पर उपस्थित अध्यक्षों में शामिल रहे:
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड – दीपक महस्के
छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम – सौरभ सिंह
छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम – राजा पाण्डेय
छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम – राम सेवक पैकरा
छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग – अमरजीत सिंह छाबड़ा
छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम – चंदूलाल साहू
छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद – शशांक शर्मा
छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार बोर्ड – ध्रुव कुमार मिर्धा
छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल – योगेश दत्त मिश्रा
छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम – चन्द्रहास चंद्राकर









