Google Analytics Meta Pixel CM साय ने भूपेश बघेल पर कसा तंज, बोले- इतने वोट से हराओ की दुबारा राजनांदगांव की तरफ न देखें - Ekhabri.com

CM साय ने भूपेश बघेल पर कसा तंज, बोले- इतने वोट से हराओ की दुबारा राजनांदगांव की तरफ न देखें

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक दिवसीय (22 मार्च) दौरे पर राजनांदगांव में थे। जहां सीएम शिवनाथ वाटिका में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि ”पाटन की जनता अपने विधायक को खोज रही है और उनके विधायक यहां राजनांदगांव के लोगों को ठगने आए हैं, लेकिन यहां की प्रबुद्ध और देवतुल्य जनता उनके बहकावे में नहीं आएगी, पुनः भाजपा का सांसद बनाकर दिल्ली भेजेगी। राजनांदगांव के मतदाताओं से मेरी मांग है कि कांग्रेस प्रत्याशी को इतने मतों से हराओ कि दुबारा यहां झांकने की भी हिम्मत न कर सके।” वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा प्रवेश किया।

 

सीएम साय ने कहा कि ”लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। हमें नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है। भाजपा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय जी को सांसद बनाकर फिर से लोकसभा भेजना है। आपके सांसद आपकी हक की बात दम-खम से दिल्ली के सदन में रखते हैं। 5 साल कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की गरीबों के लिए चलायी जा रही योजनाओं को रोक दिया था।”

 

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ”कांग्रेस ने अपने ही भ्रष्टाचार का रिकार्ड तोड़ा है। कांग्रेस नेता आज जेल में हैं, उन्हें जमानत तक नहीं मिल रही है। कोयला, शराब, पीएससी जैसे कितने बड़े-बड़े घोटाले किये, विधानसभा चुनाव में जनता ने उन्हें उनकी असली जगह दिखा दी, अब लोकसभा की बारी है।”

Read Also  कोरोना: छग में मिले 1356 मरीज, रायपुर में संक्रमण से नहीं हुई एक भी मौत

 

सीएम साय ने कहा कि किसान महिलाएं युवा भी खुश हैं, पीएससी में जो घोटाला हुआ था उसको भी सीबीआई को सौंप चुके हैं उसमें भी जो दोषी है वह बचेंगे नहीं। वह सलाखों के पीछे होंगे। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसी करनी, वैसी भरनी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

महाकाल की नगरी की बेटी, विश्व ताज की दावेदार

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
  देवी के स्वरूप में ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ में बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, आज मिस वर्ल्ड के ताज के लिए 111 सुंदरियों के बीच मुकाबला ==उज्जैन से अशोक महावर उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *