रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिले के चंद्रपुर स्थित मां चन्द्रहासिनी मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां चन्द्रहासिनी के दर्शन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान जांजगीर-चांपा की सांसद कमलेश जांगड़े, जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा समेत अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु भी उपस्थित थे।










