दोमोहानी के पास गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, तीन की मौत, 20 घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दोमोहानी में गुरुवार को पटना से गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। शुरूआती जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के पांच से छह डिब्बे पटरी से उतरे और ट्रैक के पास ही पलट गए। इस घटना में कम से कम तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। इसके अलावा 20 लोगों के घायल होने की भी बात सामने आई है। इस बीच एक यात्री ने कहा है कि ट्रेन में अचानक से एक झटका लगा, जिसके बाद डिब्बे पलट गए। यात्री ने कई लोगों की मौत की आशंका भी जताई। भारतीय रेलवे ने भी इस हादसे पर बयान जारी किया। बताया गया है कि हादसा शाम करीब पांच बजे हुआ। घटना में ट्रेन के करीब 12 डिब्बों पर असर पड़ा। डीआरएम और एडीआरएम दुर्घटना-राहत ट्रेन और मेडिकल वैन के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। इसके अलावा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव खुद शुक्रवार सुबह घटनास्थल पहुंचेंगे। बताया गया है कि दोमोहानी के सबसे करीब जलपाईगुड़ी स्टेशन है। यहां से एक राहत ट्रेन के साथ एंबुलेंसों को भी भेजा गया है। फिलहाल पुलिस और स्थानीय लोग राहत-बचाव कार्य में जुटे हैं। ट्रेन हादसे में घायल हुए लोगों को मैनागुड़ी अस्पताल और जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल भेजा गया है। जिस वक्त यह ट्रेन हादसा हुआ उस वक्त पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोरोनावायरस के हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चर्चा कर रही थीं। हादसे की जानकारी मिलते ही सीएम ने अधिकारियों से राहत-बचाव कार्य तेज करने के लिए कहा है। साथ ही कोलकाता से इस घटना पर नजर रखने की बात भी कही है।
यात्रियों की जान जाने के बारे में जानकर दुखी हूं: सीएम गहलोत
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी हादसे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,यात्रियों की जान जाने के बारे में जानकर दुखी हूं। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना।
सभी अधिकारी राहत-बचाव कार्यों में लगे:ममता बैनर्जी
बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, “मैनागुड़ी में बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस के साथ हुए दुखद हादसे से गहरा झटका लगा। राज्य सरकार के सभी वरिष्ठ अधिकारी, डीएम, एसपी, आईजी उत्तर बंगाल राहत-बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। जो भी घायल हैं, उन्हें जल्द से जल्द चिकित्सीय सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।”

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...