विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) हर बार एक रिपोर्ट जारी करता है, जिसमें ये बताया गया है कि भारत में बिना कंडोम के यौन संबंध बनाने का चलन बढ़ा है। इसमें इस बात का भी जिक्र किया गया है कि किन-किन राज्यों में कंडोम का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पहले के बजाय अब यौन संबंधों के दौरान कंडोम के इस्तेमाल के में कमी आ रही है। स्वास्थ्य विभाग के लोगों को कंडोम के इस्तेमाल को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है। फिर भी इसके इस्तेमाल में कमी आ रही है।
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य विभाग की ओर से (2021-22) एक सर्वेक्षण किया गया था. इस सर्वेक्षण में भी पाया गया कि दादरा नगर हवेली ही भारत की ऐसी जगह है, जहां कंडोम के महत्व को लोग समझते हैं। भारत के किसी भी दूसरे राज्य से ज्यादा यहां लोग कंडोम खरीदते हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश का नाम आता है, जहां लोगों द्वारा सबसे ज्यादा कंडोम खरीदा जाता है।
अनुमान लगाया गया है कि 10 हजार कपल्स में से 993 जोड़े दारदा नागर हवेली में संबंध बनाने के दौरान कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद दूसरे राज्यों का भी सर्वे किया गया, जिसमें हर राज्य से विभिन्न आयु वर्ग के 10 हजार जोड़ों से बात की गई। दूसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश है। जहां 10 हजार में से 978 जोड़े कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। वहीं कर्नाटक का स्थान 15वां है। इस राज्य में सिर्फ 10 हजार में से 307 जोड़े ही कंडोम यूज करते हैं।
इसी रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में 6 फीसदी लोग ऐसे भी हैं, जो कंडोम के बारे में नहीं जानते हैं। 94 फीसदी लोगों को कंडोम की जानकारी है। हर साल भारत में औसतन 33.07 करोड़ कंडोम खरीदे जाते हैं। भारत के राज्य उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां हर साल 5.3 करोड़ कंडोम की खपत होती है। यह आंकड़ा दूसरे राज्यों से काफी ज्यादा है. 2024 के अंत में यूपी की आबादी 22 करोड़ पार होने का अनुमान है। यहां के हेल्थ सेंटरों और सरकारी अस्पतालों में कंडोम की बिक्री फ्री होती है, लेकिन सर्वे के अनुसार, अब कंडोम के इस्तेमाल में कमी आ रही है। पुडुचेरी में 10,000 जोड़ों में से 960, पंजाब में 895, चंडीगढ़ में 822, हरियाणा में 685 जोड़े ही संबंध बनाने के दौरान कंडोम इस्तेमाल करते हैं। हिमाचल प्रदेश में 567, राजस्थान में 514, गुजरात में 430 लोग कंडोम का इस्तेमाल करते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...