महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले फिर विवादों में हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पटोले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पार्टी के कार्यकर्ता से अपने पैर पानी से साफ करवाते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के अकोला जिले के वाडेगांव में नाना पटोले के पैर कीचड़ में धंस गए थे। इसके बाद कार्यकर्ता ने पानी से उनका पांव धोया। वीडियो में नाना पटोले अपनी गाड़ी में बैठे हैं और कार्यकर्ता उनका पैर धोते दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद नाना पटोले भाजपा और सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं।
महाराष्ट्र भाजपा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस नेता नाना पटोले का वीडियो शेयर कर लिखा, ”कांग्रेस ने लोगों को हमेशा पैरों की धूल समझा है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के पैर कीचड़ में सन गए तो उन्होंने एक कार्यकर्ता से पैर धोने को कहा। अगर सत्ता उनके हाथ में चली गई तो गरीबों का यही हाल होगा…यह वीडियो प्रमाण है।
गौर हो कि इससे पहले नाना पटोले ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सीएम योगी अपने आप को संत बताते हैं और भगवा कपड़े पहनते हैं। सीता जी को जब रावण चुराने आया था तब वह भी भगवा कपड़ा पहन कर आया था। भगवा पहनकर गलत नीतियों का समर्थन करना गलत है।
इसके अलावा नाना पटोले ने राम मंदिर को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। पटोले ने लोकसभा चुनाव के बीच कहा था कि केंद्र में हमारी सरकार आएगी, तो राम मंदिर का शुद्धीकरण किया जाएगा। चारों शंकराचार्यों को बुलाकर राम मंदिर में विधिवत पूजा भी कराई जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By User 6 /
February 24, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...
By Rakesh Soni /
February 24, 2026 /
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थानीय समयानुसार रविवार आधी रात 1:30 बजे हुई। राष्ट्रपति की...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...