Google Analytics Meta Pixel महतारी वंदन योजना को बंद करने की साजिश: वंदना राजपूत - Ekhabri.com

महतारी वंदन योजना को बंद करने की साजिश: वंदना राजपूत

 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि कांग्रेस के दावे सच साबित हो रहे हैं लोकसभा चुनाव के बाद महतारी वंदन योजना की बंद होने की जो बात कही जा रही थी वह बात सच साबित हो रही है। महतारी वंदन योजना को षड्यंत्र पूर्वक बंद करने की साजिश भाजपा सरकार के द्वारा रची जा रही है इसलिए पात्र और अपात्र की बातें कही जा रही है। जबकि विधानसभा चुनाव में मोदी जी ने साफ-साफ शब्दों में कहा था कि महतारी वंदन योजना का लाभ रमन सिंह के बीवी से लेकर कलेक्टर के बीवी को भी मिलेगी। महिलाओं से वोट मांगते समय पात्र-अपात्र की बातें नहीं कही गई थी। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा महिलाओं के भावनाओं को ठेस पहुंचाने के साथ-साथ महिलाओं का यह अपमान है। भाजपा की सरकार में महतारी वंदन योजना की शुरुआत मार्च 2024 में की गई थी जिसमें से कई महिलाओं के खाते में सिर्फ मार्च का पैसा आया है तो किसी महिलाओं के खाते में अप्रैल का ही पैसा आया है तो और किसी महिलाओं के खाते में सिर्फ मई का पैसा आया है।

 

वंदना राजपूत ने कहा कि 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ देने का ढिंढोरा पीटने वाले आज वास्तविकता यह है कि 25 प्रतिशत महिलाओं को ही महतारी वंदन योजना का लाभ मिल पा रहा है। भाजपा के शासन के लापरवाही पूर्वक बिना तैयारी के आनन-फानन में लोकसभा चुनाव का लाभ लेने के लिए महतारी वंदन योजना की शुरुआत किया गया था। लोकसभा चुनाव में महतारी वंदन योजना के नाम से भर-भर के आधी आबादी महिलाओं से वोट ले लिए, अब भाजपा सरकार कह रही है 70 लाख आवेदनों में पात्र-अपात्र की छंटनी होगी। महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी की दोहरा चरित्र समझना होगा, यदि महिलाओं के खाते में भाजपा सरकार 10 रुपये. भेजती है और इधर आटा महंगा, राशन महंगा, सिलेंडर महंगा करके 100 रू. जेब से निकाल देती है। अभी 6 महीना भाजपा सरकार में हाहाकार मचा है आगे भगवान भरोसे। महतारी वंदन योजना के नाम से छत्तीसगढ़ के भोली-भाली महिला बहनों से झूठ बोला गया था। अब भाजपा सरकार की वास्तविकता सामने आ रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सुपर-8 में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका और भारत, होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्‍ट इंडीज और भारत...

25 साल की किस्मत ने लिया यू-टर्न, भारतीय बिजनेसमैन ने जीता 9 करोड़ का जैकपॉट

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *