बिलासपुर के गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में द केरला स्टोरी के तर्ज पर कम्युनिटी विशेष के संदिग्ध गतिविधियों के संचालन का गंभीर मामला सामने आया है। इस्लामिक बैनर तले मुस्लिम स्टूडेंट फेडरेशन के नाम पर क्लब और वाट्सअप ग्रुप बनाकर इसमें छात्र- छात्राओं को जोड़ा जा रहा है। इसमें बकायदा विश्वविद्यालय के लोगो का भी इस्तेमाल किया गया है। इसमें केरल की छात्राएं भी शामिल हैं। मामला उजागर होने के बाद यूनिवर्सिटी का माहौल गरमा गया है। छात्र और छात्र संगठन इसके विरोध में खड़े हो गए हैं। वहीं युनिवर्सिटी प्रबंधन भी सकते में है। कुलपति ने तत्काल मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही अवैध गतिविधि संचालित करने वालों पर लीगल एक्शन लेने की चेतावनी दी है।
विश्वविद्यालय में इंटरनेट और सोशल मीडिया के जरिए मुस्लिम स्टूडेंट फेडरेशन की ओर से विश्वविद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं से इसमें जुड़ने की अपील की जा रही है। इसके लिए बकायदा इंस्टा सहित सोशल साइट पर इस्लामिक बैनर तले MSF ने अपना पेज भी बनाया है। इसमें बड़ी संख्या में केरल व अन्य राज्यों से आए छात्र-छात्राओं को वाट्सअप ग्रुप के जरिए जोड़ा जा रहा है। यही नहीं MSF को पॉलिटिकल पार्टी बताकर एक मलयाली फोरम बना दिया गया है। इसमें सिर्फ मलयाली छात्र-छात्राओं को टारगेट किया गया है। विश्वविद्यालय के लोगो का भी इस्तेमाल किया गया है। कम्युनिटी विशेष का ग्रुप बनाकर इस तरह स्टूडेंट्स को जोड़ने के बाद विश्वविद्यालय में माहौल गरमा गया है।
मामला सामने आने के बाद छात्र संगठन ऐसी गतिविधियों के विरोध में खुलकर सामने आ गए हैं। छात्र संगठनों का सीधा आरोप है कि, कुछ लोग व राजनीतिक पार्टियां जिनका आईडियोलॉजी पाकिस्तान का है, वो लोग यहां एक्टिव हैं और विश्वविद्यालय के माहौल को खराब करने में लगे हुए हैं। हेल्प डेस्क बनाकर इसमें अलग- अलग डिपार्टमेंट के बच्चों को मेनुप्लेट करके ग्रुप से जोड़ा जा रहा है। छात्र संगठनों ने मामले में प्रबंधन से स्ट्रिक्ट एक्शन लेने की मांग की है।
इधर मामले के उजागर होने के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन सक्ते में है। कुलपति सहित विश्वविद्यालय का प्रशासनिक हमला हरकत में आ गया है। तत्काल मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच के लिए सभी डीन की एक कमेटी बनाई गई है, जो ग्रुप से जुड़े स्टूडेंट्स से पूछताछ कर रही हैं। कुलपति ने इसके साथ ही साफ किया है कि कोई भी ग्रुप या संगठन इस तरह विश्वविद्यालय के लोगो व अन्य अधिकृत दस्तावेज का उपयोग नहीं कर सकता है। कुलपति ने मामले में जांच के बाद प्रशासनिक व लीगल एक्शन लेने की बात भी कही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...