रायपुर । राजधानी रायपुर में कोरोना विस्फोटक रूप में सामने आया है, ताजा मामले में राजधानी के अलग-अलग इलाकों से 46 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, यह नए मरीज राजधानी के आउटर और शहर दोनों ही जगह पाए गए हैं, रायपुर में बढ़ते संक्रमितों की संख्या ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की नींद उड़ा दी है।
नए केस में कैलाशपुरी में 1, कैलाशनगर बिरगांव में 1, गाजीनगर बिरगांव में 4 , फूल चौक बिरगांव 6 , भाटागांव में 1 , सिलतरा में 2 , ओल्ड पीएचक्यू में 5 , शंकर नगर में 1, गोधी धरसींवा में 1, सड्ढू में 1, मौलिश्री नगर में 3 , स्टेशन रोड में 2 , न्यू शांति नगर में 1, बेबीलोन कैपिटल में 1, मोवा में 1, दलदलसिवनी में 1, शांति नगर में 1, सेक्टर-29 नवा रायपुर में 1, रामेश्वर नगर में 5 और चम्पारण अभनपुर में 1 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है |
सबसे ज्यादा बिरागांव इलाके से संक्रमित पाए गए हैं।मिली जनकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में आज कुल 99 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से राजधानी रायपुर से 46, जांजगीर-जाम्पा से 19,बिलासपुर से 09,कांकेर से 07, नारायणपुर से 06,रायगढ़ से 05,बलौदाबाजार से 03,बीजापुर से 02, राजनांदगांव व बेमेतरा से01-01 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।
इसके साथ ही प्रदेश में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3415 हो गई है। इनमें से 2728 स्वस्थ हो चुके हैं और 14 की मौत हो चुकी है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 673 हो गई है।
बिलासपुर में
कोरोना वायरस के सक्रमण में बिलासपुर के असिस्टेंट लेबर कमिश्नर भी कोरोना पाॅजिटिव पाई गई हैं। लेबर कमिश्नर प्रवासी मजदूरों को रिसीव करने कई बार रेलवे स्टेशन गई थीं। उनके पाॅजिटिव आने के बार लेबर विभाग ने बिलासपुर के आफिस को बंद कर दिया है।
तेलीबांधा पुलिस थाने के एक जवान के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद मंगलवार को थाने को सील कर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर तेलीबांधा थाने के सभी स्टाफ को क्वारंटाइन कर दिया गया। तेलीबांधा थाने की जिम्मेदारी अब खम्हारडीह पुलिस थाने को दी गई है। इससे पहले पुरानी बस्ती, मंदिर हसौद पुलिस थाने के पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर थाने को सील कर संपूर्ण जिम्मेदारी दूसरे थाना को दी गई थी। तेलीबांधा थाना प्रभारी मोहसीन खान ने बताया कि एक जुलाई को ही एक जवान के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि के बाद उसे थाने से छुट्टी देकर इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जवान कांकेर से आया था। कंटेनमेंट जोन घोषित होने के बाद अब थाने की सभी कार्रवाई खम्हारडीह थाने से होगी।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...