Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री बघेल से दुर्ग में विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडलों ने की मुलाकात - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री बघेल से दुर्ग में विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडलों ने की मुलाकात

प्रतिनिधिमंडल द्वारा योजनाओं की सराहना

रायपुर-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज शाम भेंट-मुुलाकात अभियान के तहत दुर्ग के सर्किट हाउस में विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। इसी कड़ी में यादव समाज ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना की सराहना करते हुए गोबर खरीदी के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। इस दौरान लोधी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मिल कर जमीन आवंटन और भवन की मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जमीन आबंटित करवा लें, फिर भवन के लिए राशि दी जाएगी। इसी तरह सेन समाज ने मुख्यमंत्री से जमीन और सामाजिक भवन की। साथ ही उन्होंने सामाजिक सम्मेलन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान लोधी समाज, सेन समाज, सरयूपारीय ब्राह्मण समाज, देवांगन समाज, सिन्हा समाज, हल्बा आदिवासी समाज, रजक समाज, सतनाम समाज, कुर्मी समाज, गुरू घासीदास सेवा समिति, मानिकपुरी पनिका समाज, दुर्ग कायस्थ सभा, कोलता समाज ने भवन की मांग रखी। मुस्लिम समाज ने भवन, कब्रिस्तान और पार्किंग, दुर्ग प्रेस क्लब ने जमीन, थनौद के कुम्हारों ने शिल्पग्राम की मांग, जनपद सदस्यों ने व्यवसायिक परिसर और वरिष्ठ नागरिक समिति धनोरा ने सियान सदन की मांग रखी। सेन समाज ने मुख्यमंत्री को सामाजिक सम्मेलन में शामिल होने आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर सभी समाज के प्रमुखों से कहा कि जिन समाज के पास जमीन नहीं है, वे 10 फीसदी राशि में जमीन अलॉट करवा लें, फिर उन्हें सामाजिक भवन के लिए राशि स्वीकृत कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि देवांगन समाज के लिए पुरई में भवन की घोषणा कर दी गई है। सतनाम समाज के भवन के लिए 1 करोड़ रूपए की घोषणा, मुस्लिम समाज को सामाजिक भवन, कब्रिस्तान और वाहन के लिए 20 लाख रूपए और कोलता समाज को 10 लाख रूपए, वरिष्ठ नागरिक समिति धनोरा के सियान सदन के लिए 20 लाख रूपए की स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री ने जनपद सदस्यों के व्यावसायिक परिसर की मांग पर कलेक्टर को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर को निर्देशित किया कि रिसाली से समाज प्रमुखों की ओर से काफी मांगें आ रही है, इसके लिए जमीन का एक पैच तय कर लें। सभी समाजों को मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के लिए जमीन का चिन्हांकन किया जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रिसाली में हमें ऐसा प्लान करना है कि सभी समाज को समय-सीमा में जमीन आवंटन हो जाए। उन्होंने भवन के साथ-साथ पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश भी कलेक्टर को दिए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

बागेश्वर धाम से लौटते समय सड़क हादसे में घायल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *