Google Analytics Meta Pixel अंत्येष्टि न लिख पाने वाले शिक्षक का वीडियो जारी कर डीईओ ने बटोरी वाहवाही, खुद असमर्थता नहीं लिख पाने की वजह से हो रहे ट्रोल - Ekhabri.com

अंत्येष्टि न लिख पाने वाले शिक्षक का वीडियो जारी कर डीईओ ने बटोरी वाहवाही, खुद असमर्थता नहीं लिख पाने की वजह से हो रहे ट्रोल

 शिक्षक का वेतन वृद्धि रोकने के लिए जारी पत्र पर सोशल मीडिया में हो रहा वायरल, शिक्षक संघ ले रहे चुटकी
कवर्धा। शिक्षक के अंत्येष्टि नहीं लिख पाने वाले वायरल वीडियो से डीईओ राकेश पाण्डेय ने सुर्खियां तो खूब बटोरी लीं, लेकिन अब खुद गलत असर्मथता (सही शब्द- असमर्थता) वाले आदेश की वजह से जमकर ट्रोल हो रहे हैं। कार्रवाई वाले आदेश में सही असमर्थता नहीं लिखने वाले डीईओ पर अब शिक्षक चुटकी ले रहे हैं। पिछले दिनों प्राथमिक स्कूल रक्से में निरीक्षण के दौरान एमए हिंदी के एक शिक्षक को अंत्येष्टि शब्द गलत लिखने के कारण उसे डांटते हुए डीईओ श्री पाण्डेय का वीडियो वायरल हुआ। शिक्षक गलत था या नहीं, ये तो डीईओ ही जाने, क्योंकि उन्हें अंत्येष्टि लिखा हुआ कागज सार्वजनिक नहीं किया था। घटना के बाद वो शिक्षकों के निशाने पर आ गए। डीईओ ने अंत्येष्टि न लिख पाने वाले शिक्षक की जिम्मेदारी तय करते हुए उसकी आगामी 1 वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोक दी, लेकिन हैरानी की बात यह है कि हिंदी का पाठ पढ़ाने वाले डीईओ खुद उनके ऑफिस से जारी किए गए पत्र, जिसमें साहब के हस्ताक्षर हैं, उसमें एक बार नहीं दो बार असमर्थता शब्द गलत लिखा है। डीईओ की नजर शायद हस्ताक्षर करते समय इस पर नहीं पड़ी। सोशल मीडिया पर पत्र वायरल होते ही खुद असमर्थता लिख न पाने की वजह से डीईओ ट्रोल हो रहे हैं।
असमर्थता गलत लिखने पर दो वेतन वृद्धि रोक नैतिकता का परिचय दें डीईओ- एसोसिएशन
छग टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्रवंशी का कहना है कि कार्रवाई आदेश में असमर्थता शब्द का दो बार गलत उल्लेख किया गया। स्वयं अपनी दो वेतन वृद्धि रोककर डीईओ नैतिकता का परिचय दें। छग शालेय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र चंद्रवंशी का कहना है कि महिला शिक्षक का ऑडियो व अन्य शिक्षकों का वीडियो वायरल करना गलत है। छात्र अगर कुछ बता पाने में असमर्थ हैं, तो सिर्फ शिक्षक को जिम्मेदार मानकर वेतन वृद्धि रोकना गलत है।
पहले भी सुर्खियों में रहे डीईओ पाण्डेय 
शौचालय निर्माण के नाम पर एनजीओ को 33.12 लाख का अग्रिम भुगतान
डीईओ राकेश पाण्डेय का विवादों से पुराना नाता है। नवंबर 2015 में महासमुंद जिले में राजीव गांधी शिक्षा मिशन में बतौर जिला परियोजना समन्वयक राकेश पाण्डेय ने जमकर गड़बड़ी की थी, जिसका खामियाजा स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ा था। उन्होंने भिलाई के एक एनजीओ को लाभ पहुंचाने के लिए शौचालय निर्माण के नाम पर 33.12 लाख रुपए अग्रिम भुगतान कर दिया था। बाद में उच्चाधिकारियों से शिकायत पर इस मामले की जांच हुई। एनजीओ को ब्लैक लिस्टेड किया गया। वहीं इस मामले में राकेश पाण्डेय को दोषी मानते हुए उनकी एक वेतन वृद्धि रोकी गई थी।
हिंदी में सवाल पूछने डीईओ से मांगा समय
इधर अजीत जोगी छात्र संगठन के रवि चंद्रवंशी ने वायरल वीडियो की निंदा की है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो और ऑडियो देखने सुनने से लगता है कि नवनियुक्त डीईओ बड़े ज्ञानी हैं। इसी कड़ी में डीईओ के पंडरिया दौरे पर जोगी कांग्रेस प्राथमिक शिक्षा जगत से जुड़े कुछ सवाल मीडिया के सामने उनसे पूछतर सम्मान करना चाहते हैं। इसके लिए डीईओ को न्योता देने के साथ समय भी मांगा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल, जनविश्वास मजबूत करने पर सरकार का जोर

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...

छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान, 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा संदेश

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...