रायपुर। उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के सेंट फ्रांसिस हायर सेकेंडरी स्कूल में सपरिवार नगर निगम के विकास के लिए मतदान किया। वोटिंग के बाद श्री साव ने नगरीय निकाय के सभी सम्मानित मतदाता भाइयों और बहनों से विनम्र अपील की है। उन्होंने कहा कि, ये लोकतंत्र का महापर्व है, प्रत्येक नागरिकों का मतदान एक बड़ा अधिकार है। इस मताधिकार का प्रयोग करने अपने घरों से निकले और मतदान अवश्य करें। श्री साव ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने शहरों को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित और विकसित बनाने के लिए अटल विश्वास पत्र जारी किया है, जिसे जनता का भरपूर समर्थन मिला है। शहरों के विकास का समग्र योजना अटल विश्वास पत्र में बनाया गया है।









