रायपुर, 19 जुलाई, 2024 – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीद जवान भरत लाल साहू के निवास रायपुर के सड्डू पहुँचकर उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री ने शहीद जवान के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनका यह बलिदान समाज की सेवा में हुआ है और इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि शहीद जवान के परिवार के प्रति सरकार और समाज की पूरी संवेदनाएं हैं और उनकी हर संभव सहायता की जाएगी। शर्मा ने इस अवसर पर कहा, “सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद भरत लाल साहू की अंतिम यात्रा में हम सब साथ थे। मेरे साथ आदरणीय मंत्री टंकराम और आदरणीय विधायक मोतीलाल साहू सभी साथ थे और सारी जनता साथ थी। शहीद जवान के बलिदान पर उनके अमर होने के नारे लगे।”
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने नक्सलवाद के खिलाफ जनता में बढ़ते आक्रोश का जिक्र करते हुए कहा, “नक्सलवाद के खिलाफ अब जनता का आक्रोश चरम पर है। समाज के मन में क्रोध और पीड़ा है और वे नक्सलवाद को बर्दाश्त नहीं करने वाले हैं। नक्सलियों का समर्थन करने वालों के प्रति भी समाज में आक्रोश है।”
आज सुबह चौथी बटालियन माना पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीद जवान भरत लाल साहू के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। उल्लेखनीय है कि बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में एसटीएफ के 2 जवान शहीद और 4 जवान घायल हो गए थे। घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश...
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत दी है। सोशल मीडिया पर बढ़ती ऑनलाइन ट्रोलिंग और मानहानि के मामलों के बीच एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। पद्मश्री एवं विधायक अनुज शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
रायपुर। हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित है. रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित है.कभी कभी ऐसा होता है कि बनते बनते काम रुक जाता है. ऐसे में सूर्यदेव की पूजा बेहद शुभ हो...