Google Analytics Meta Pixel हर वर्ग के लोगों का विकास हमारा मुख्य ध्येय: मुख्यमंत्री  - Ekhabri.com

हर वर्ग के लोगों का विकास हमारा मुख्य ध्येय: मुख्यमंत्री 

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शनिवार को बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कन्हेरा में चंद्रानाहूं कुर्मी क्षत्रिय समाज के एक दिवसीय 52वें केंद्रीय महाअधिवेशन में शामिल हुए। समाज प्रमुखों ने मुख्यमंत्री का पगड़ी पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।

IMG 20230624 WA0039

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कुर्मी समाज प्रारंभ से ही खेती किसानी से जुड़ा हुआ है। प्रदेश के अधिकांश लोग कृषि कार्य पर निर्भर है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा कृषकों के हित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज डॉ. खूबचंद बघेल, चंदूलाल चंद्राकर और अन्य पूर्वजों का सपना था कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हो और छत्तीसगढ़िया किसान, मजदूर, श्रमिकों, गरीब तथा पिछड़े वर्ग की स्थिति में सुधार हो। शिक्षा, स्वास्थ्य रोजगार सहित सभी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिले। छत्तीसगढ़ सरकार अपने पुरखों के सपनों को साकार बनाते हुए आगे बढ़ रही है।

 

 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य को सशक्त और एक मजबूत राज्य बनाने के दिशा में हमने काम किया है। हर वर्ग के लोगों का विकास ही हमारा मुख्य ध्येय है। सबसे पहले किसानों का कर्जा माफ किया। साथ ही धान के साथ ही मक्का, गन्ना का समर्थन मूल्य में खरीदी के साथ-साथ पहली बार लघुधान्य कोदो, कुटकी, रागी की समर्थन मूल्य में खरीदी हुई। बीते चार सालों में छत्तीसगढ़ में किसानों की संख्या, धान का उत्पादन और फसलों का रकबा भी बढ़ा है। किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि न्याय योजनाओं तथा किसानों, महिलाओं, वनवासियों, युवाओं के हित में लिए गए फैसलों से लोगों के जीवन में बड़ा परिवर्तन दिख रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले धान खरीदी सीजन में प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी का निर्णय लिया है। इससे छत्तीसगढ़ के किसानों की स्थिति में और सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में चंद्रानाहूं कुर्मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर, बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा, पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक और सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

Read Also  भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिले की कार्यकारिणी घोषित

 

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि वे देश के अन्य राज्यों के किसानों से मिले हैं। अन्य राज्यों के किसान भी चाहते है, कि छत्तीसगढ़ के किसान के समान देश के सभी राज्यों के किसानों को लाभ मिले। उन्होंने कहा कि सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना किसान हित में मील का पत्थर साबित हो रही है। छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा पूरे देश भर में हो रही है। गोबर से वर्मी कम्पोस्ट, प्राकृतिक पेंट तैयार किया जा रहा है। रीपा के माध्यम से महिलाओं से रोजगार दिया जा रहा है। प्रदेश के कृषि, वनोपज आदि विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के नए-नए अवसर उपलब्ध कराएं जा रहे है। आज प्राइवेट स्कूल से विद्यार्थी निकालकर स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश लेने प्रेरित हो रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने की यह घोषणाएं

 

मुख्यमंत्री ने ग्राम कन्हेरा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय खोलने की घोषणा के साथ किसानों के वर्षों पुरानी मांगों को पूरा करते हुए जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक की नवीन शाखा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्वीकृति भी दी। उन्होंने मां शीतला तालाब का सौंदर्यीकरण करने साथ ही विभिन्न पहुंच मार्गों के लिए सड़क निर्माण की भी घोषणा की। समाज प्रमुखों की मांग पर सामाजिक छात्रावास निर्माण के लिए सहमति प्रदान करते हुए समाज को जमीन के लिए विधिवत जिला प्रशासन को आवेदन करने के लिए कहा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

तिब्बत में भूकंप, कई कि हुई मौत घायलों की स्थिति खराब 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...

छत्तीसगढ़ में रबी फसलों का रकबा बढ़ाने पर जोर, फसल विविधीकरण की बनेगी कार्ययोजना

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *