रायपुर, 24 अप्रैल 2025। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर से ‘अटल डिजिटल सुविधा केंद्र’ का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस पहल के साथ ही छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की एक नई शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ‘मोर गांव-मोर पानी महाअभियान’ की भी शुरुआत की और जल संरक्षण की शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केंद्र मोदी की एक और गारंटी को पूरा करता है, जिससे ग्रामीणों को नकद भुगतान, प्रमाणपत्र, राशन कार्ड, पेंशन जैसी सेवाएं अब गांव में ही मिल सकेंगी। फिलहाल यह व्यवस्था 1,460 ग्राम पंचायतों में प्रारंभ हुई है, जिसे आगामी महीनों में 8,000 से अधिक पंचायतों तक विस्तारित किया जाएगा।
IMG 20250424 WA0024
मुख्य बातें:
अटल डिजिटल सुविधा केंद्र से नागरिकों को मिलेगी बैंकिंग और सरकारी सेवाओं की सुविधा गांव में ही।
11,693 ग्राम पंचायतों में चलेगा जल संरक्षण अभियान ‘मोर गांव-मोर पानी’।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों के हितग्राहियों से की सीधी बातचीत, लाभार्थियों ने साझा किए अनुभव।
पंचायती राज को बताया लोकतंत्र की जड़, इसे मजबूत करने पर दिया जोर।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल सेवाएं गांव-गांव तक पहुंचाकर शासन को पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब डीबीटी, जाति-निवास प्रमाणपत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जैसी सेवाएं भी ग्राम पंचायत स्तर पर आसानी से उपलब्ध होंगी।
हितग्राहियों की प्रतिक्रियाएं:
बस्तर की सुमनी बघेल ने बताया कि अब उन्हें बैंक के लिए 20 किमी नहीं जाना पड़ेगा, जिससे पैसे और समय की बचत होगी।
धमतरी की चेतना देवांगन ने सुविधा केंद्र से ₹2000 निकालने के अनुभव को साझा करते हुए इसे बेहद उपयोगी बताया।
रायगढ़ की सुभद्रा साव ने कहा कि अब वह महतारी वंदन योजना की राशि से अपनी बेटी की ट्यूशन की फीस आसानी से निकाल पाएंगी।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सशक्तिकरण का मजबूत आधार बनेंगे। उन्होंने जल संरक्षण की आवश्यकता को दोहराया और पंचायत प्रतिनिधियों से पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन में सहयोग की अपील की।
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
देवी के स्वरूप में ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ में बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, आज मिस वर्ल्ड के ताज के लिए 111 सुंदरियों के बीच मुकाबला ==उज्जैन से अशोक महावर उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...