राजनांदगांव। डोंगरगढ़ से सटे ग्राम अछोली में दिव्यांग युवक की हत्या कर शव को स्कूल परिसर में फेंक दिया गया। घटना गुरुवार रात की है। शुक्रवार को युवक का शव को ग्रामीणों ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।गांव के ही 28 वर्षीय युवक भीम नेताम की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक एक पैर से विकलांग था और गांव की एक दुकान में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
शव स्कूल में मिला, हत्या स्थल को लेकर संशयचौंकाने वाली बात यह रही कि घटनास्थल पर खून के छींटे या संघर्ष के निशान नहीं दिखे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि भीम की हत्या किसी अन्य स्थान पर कर शव को स्कूल परिसर में लाकर फेंका गया है। जिस स्थान पर शव मिला है, वहीं गुरुवार रात गांव में शादी थी। भीड़ के बीच शव पड़ा रहा, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। सुबह जब एक ग्रामीण ने शव को पड़ा देखा और उठाने गया, तब जाकर हत्या का खुलासा हुआ।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस हर पहलु से मामले की छानबीन कर रही है।










